फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh will become the number one state of the country on the basis of ind

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- औद्योगिक समृद्धि के आधार पर देश का नंबर वन राज्य बनेगा मध्य प्रदेश

Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश मंडप का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को औद्योगिक समृद्धि के जरिए देश का नंबर वन राज्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh will become the number one state of the country on the basis of ind
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश मंडप का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों, कला और संस्कृति में समृद्ध है। प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग, पावन नर्मदा-शिप्रा नदियां, टाइगर स्टेट, तेंदुआ स्टेट और चीता स्टेट का दर्जा तथा देश का एकमात्र हीरा उत्पादक राज्य होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण और रोजगारपरक नीतियों के माध्यम से प्रदेश को तेजी से विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और रोड शो के जरिए निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना से महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ भारी उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है। 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मंडप में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, स्टार्ट-अप्स, उद्यमों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का कलात्मक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग और माटीकला बोर्ड को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। जबलपुर के जानकी बैंड और बुंदेलखंड के लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मध्य प्रदेश सरकार की इन पहलों से प्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed