फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - I am a worker of that party which made the sister of tribal area the President.

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले-मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता जिसने आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति बनाया

Tue, 26 Mar 2024 04:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियां हर वर्ग को साधने में जुटे हुए है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बयान जारी कर कहा कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जिसने आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति बनाया। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - I am a worker of that party which made the sister of tribal area the President.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां हर वर्ग को साधने में जुटी हुई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने आदिवासी वोटरों और आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए भाजपा सरकार के काम गिनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। आज मैं भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता, इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33% आरक्षण दिया है ताकि बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रहीं, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है। 

सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपये के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed