{"_id":"687743672409215a4b0746f7","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-s-father-in-law-brahmanand-yadav-passes-away-deputy-cm-and-bjp-state-president-express-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM डॉ. यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन, डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM डॉ. यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन, डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
Wed, 16 Jul 2025 11:45 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:45 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सीएम के ससुर ब्रह्मानंद यादव को डिप्टी सीएम समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित अपने निवास पर 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपाप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद ने दुख जताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनके रीवा स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें- CM डॉ. यादव तीन दिन स्पेन प्रवास पर, आज इंवेस्ट इन मध्य प्रदेश मैड्रिड बिजनेस फोरम में होगा संवाद
विज्ञापन
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने लिखा कि विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री रहे श्री ब्रह्मानंद यादव जी का निधन शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा को दिशा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्य आत्मा को शांति दें। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय विदेश दौरे पर हैं, जो 19 जुलाई को समाप्त होगा। इसी कारण उनका आज अंतिम संस्कार में शामिल होना संभव नहीं है, हालांकि उन्हें फोन पर ही निधन की सूचना दे दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन