{"_id":"687712507092af97130f4572","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-on-a-three-day-visit-to-spain-will-have-a-dialogue-at-the-invest-in-madhya-pradesh-madr-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM डॉ. यादव तीन दिन स्पेन प्रवास पर, आज इंवेस्ट इन मध्य प्रदेश मैड्रिड बिजनेस फोरम में होगा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM डॉ. यादव तीन दिन स्पेन प्रवास पर, आज इंवेस्ट इन मध्य प्रदेश मैड्रिड बिजनेस फोरम में होगा संवाद
Wed, 16 Jul 2025 08:16 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:16 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 से 19 जुलाई 2025 तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा निवेश, पर्यटन, खेल, संस्कृति और फिल्म निर्माण क्षेत्रों में संभावनाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 से 19 जुलाई तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री स्पेन प्रवास के दौरान मैड्रिड में आयोजित इंवेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और उद्योग, पर्यटन, खेल, संस्कृति तथा फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दुबई से रवाना होकर मंगलवार देर रात स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचेंगे। स्पेन प्रवास के प्रथम दिन 16 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव और भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक की मुलाकात होगी। इसके बाद वे इंवेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सेशन में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यटन, औद्योगिक नीति एवं निवेश, आईटी और अधोसंरचना सेक्टर पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
बिजनेस फोरम की शुरुआत मध्य प्रदेश शासन के सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव इलैयाराजा टी. के स्वागत भाषण से होगी। स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस भी फोरम को संबोधित करेंगे। नेचर बायोफूड्स के सीईओ रोहन ग्रोवर द्वारा अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फोरम में उपस्थिति उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे। नेटवर्किंग लंच में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन के प्रमुख उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- व्यापारिक साझेदारियों की दिशा में दुबई यात्रा सफल
विज्ञापन
डॉ. यादव खेल सेक्टर में विख्यात स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन एवं कंसल्टिंग फर्म ‘पॉपुलस’ के प्रजेंटेशन में भाग लेंगे। यह प्रजेंटेशन जोर्ज बेटनकौर द्वारा दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बाद में स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष मुलाकात करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म शूटिंग और सहयोग पर चर्चा की जाएगी। वे प्राडो म्यूजियम का भ्रमण भी करेंगे। मुख्यमंत्री स्पेन में बसे भारतीय व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और मैड्रिड में आयोजित विशेष रात्रि भोज में भाग लेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन