फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav reviewed the preparations for Prime Minister Modi's visit to Bhopal on May 31

MP News: सीएम ने PM मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा, कल जंबूरी मैदान का निरीक्षण करेंगे

Thu, 29 May 2025 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 May 2025 11:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन स्थित अपने निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में इस दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav reviewed the preparations for Prime Minister Modi's visit to Bhopal on May 31
सीएम ने पीएम के दौर की तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन को लेकर समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शनिवार को जंबूरी मैदान में आयोजित होने जा रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महासम्मेलन में पूर्वान्ह 11 बजे शामिल होंगे। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है, जिससे उनकी समाजसेवा और सांस्कृतिक योगदान की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


सीएम 30 मई को करेंगे तैयारियों का स्थल निरीक्षण
डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और उत्थान के लिए समर्पित रहा। वह एक आदर्श शासक ही नहीं, बल्कि एक प्रेरक मां, बहू और पत्नी के रूप में भी समाज को दिशा देने वाली थीं। उनके योगदान से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हुआ और आज भी वह हमारी सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 मई को जंबूरी मैदान पहुंचकर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियों का स्थल पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जी, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed