फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav met PM Narendra Modi in Delhi, discussed many important issues

MP News: सीएम यादव ने पीएम मोदी को GIS-2025 और केन बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया

Tue, 10 Dec 2024 03:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर भी साझा की और बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav met PM Narendra Modi in Delhi, discussed many important issues
सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राममंदिर की प्रतिकृति भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेटर्स समिट-2025 के शुभारंभ और केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रापत किया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर भी साझा की और बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा सीएम ने नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर केन-बेतवा परियोजना का भूमि पूजन हो सकता है। बता दें एक दिन पहले दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इस परियोजना के जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, और यह अटल बिहारी वाजपेयी जी की नदी जोड़ो योजना का सपना पूरा करने में मदद करेगा।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही जानकारी दी कि सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत की जारी है। 11 दिसंबर 2024से 26 जनवरी 2025 तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत सैेचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। साथ ह सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 दिसंबर 2024 के बीच जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed