{"_id":"6720981314dc6d411c0f3a5a","slug":"mp-news-cm-dr-mohan-yadav-administered-oath-on-national-unity-day-and-flagged-off-run-for-unity-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, CM बोले- सरदार पटेल ने एकता के सूत्र में बांधा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, CM बोले- सरदार पटेल ने एकता के सूत्र में बांधा देश
Tue, 29 Oct 2024 01:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से देश को एकता के सूत्र में बांधा। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए इस दौड़ की शुरुआत की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में टीटी नगर स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती "रन फॉर यूनिटी" की पहल अभूतपूर्व है। स्वतंत्रता के साथ ही सरदार पटेल ने देश के स्वास्थ्य की सर्वाधिक चिंता की। विभिन्न रियासतों द्वारा अपनाए गए विपरीत विचारों के बावजूद दो साल से भी कम समय में रियासतों का विलय कराकर सरदार पटेल ने देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित करने के लिए देश को "रन फॉर यूनिटी" का विचार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे ऊर्जावान युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से देश को एकता के सूत्र में बांधा। आज धन्वंतरि जयंती है। आज कितना सुखद दिन है। इस देश का स्वास्थ्य का ध्यान आजादी के साथ सरदार पटेल ने रखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए इस दौड़ की शुरुआत की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को एकत्र कर देश की एकता को सुनिश्चित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती और दीपावली एक ही दिन आने के कारण इस वर्ष 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भी विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रन फॉर यूनिटी का रूट टीटी नगर खेल स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू स्कूल, टॉप एंड टाउन, रोशनपुरा चौराहा होते हुए खेल स्टेडियम पर संपन्न हुआ। दौड़ में हजारों की संख्या में स्कूली छात्र, युवा, खिलाड़ी, कोच और शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने एकता और फिटनेस का संदेश दिया।