फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Secretary of Environment Department Navneet Kothari removed after flooding dispute

MP News: सिया विवाद में सीएम का बड़ा एक्शन, पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी समेत दो IAS को हटाया

Wed, 23 Jul 2025 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

सिया कार्यालय में ताले की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को हटा दिया है। साथ ही उमा माहेश्वरी आर को हटाते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

विज्ञापन
MP News: Chief Secretary of Environment Department Navneet Kothari removed after flooding dispute
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिया कार्यालय में ताला लगाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया है। साथ ही, चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशसन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश में डॉ. कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को राजभवन से हटाकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। उमा माहेश्वरी आर अब केवल ओएसडी सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी का दायित्व संभालेंगी, एप्को की जिम्मेदारी हटा दी गई है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: युवाओं के लिए मत्स्य और पशुपालन के नए कोर्स शुरू होंगे, मुख्यमंत्री बोले - स्किल ही करेंसी है
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई यात्रा के दौरान, पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी और सिया चेयरमैन एस.एन. चौहान के बीच विवाद का मामला सामने आया था। इस दौरान एप्को परिसर स्थित सिया चेयरमैन के कार्यालय में ताला लगा दिया गया, जिससे विवाद गहरागया था। चेयरमैन ने इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद ताला खुलवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की समीक्षा: CM बोले-कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधे लगाए

वहीं, अशोक बर्णवाल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दीपक आर्य को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ-साथ कार्यपालन संचालक एप्को का प्रभार भी दिया गया है। चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। अमित राठौर अब वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे लेकिन कुटीर व ग्रामोद्योग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  भोपाल लव जिहाद केस: गिरोह के सरगना फरहान और साहिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में आरोप तय, अब सजा से बचना मुश्किल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed