{"_id":"6880dd37dafd1723ed09d6f9","slug":"one-tree-in-mother-s-name-campaign-review-cm-says-plant-fruit-and-shade-plants-giving-higher-benefits-at-le-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"“एक पेड़ मां के नाम” अभियान की समीक्षा: CM बोले-कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान की समीक्षा: CM बोले-कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधे लगाए
Wed, 23 Jul 2025 06:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि फलदार और छायादार पौधों का अधिकतम रोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ आमजन और किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फलदार और छायादार पौधों का अधिक से अधिक रोपण कर स्थानीय आय और हरियाली को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान हों या आमजन, पौधे खरीदने की लागत अधिक होती है, इसलिए इन्हें नर्सरी व बगीचा लगाने के लिए प्रोत्साहित करें और उद्यानिकी विभाग द्वारा मुफ्त या रियायती दरों पर पौधे उपलब्ध कराए जाएं। डॉ. यादव ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी क्षेत्र और किसानों को भी अभियान से जोड़ा जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सकें और उनकी निगरानी की व्यवस्था भी बेहतर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि "एक बगिया मां के नाम" अभियान के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की आय भी बढ़ाई जाएगी, जिन्हें तीन साल तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP News: MPPSC में 13% पदों को अनहोल्ड करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा- "हमने कब रोका?"
वन विभाग ने 5.38 करोड़ पौधों लगाए
बैठक में बताया गया कि 5 जून से 22 जुलाई तक प्रदेश में 5.54 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से अकेले वन विभाग ने 5.38 करोड़ पौधों का रोपण कर 95% लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वन विभाग ने पौधरोपण की व्यापक कार्ययोजना के अंतर्गत प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम और “मेरी लाइफ” पोर्टल पर पौधों की निगरानी सुनिश्चित की है। शिक्षा विभाग ने अब तक 5.37 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं और हर दिन 50 हजार पौधरोपण का कार्य कर रहा है। स्कूली बच्चों से अभियान को जोड़कर “मां के साथ फोटो” पोर्टल पर अपलोड कराई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा जन विश्वास बिल 2.0, 13 विभागों की 45 धाराएं होंगी संशोधित
उद्यानिकी विभाग ने 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा
उद्यानिकी विभाग ने 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 9.34 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, नगरीय विकास विभाग ने अब तक 4.15 लाख पौधे और पर्यावरण विभाग ने 2.76 लाख पौधे रोपित किए हैं। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक “एक बगिया मां के नाम” अभियान चलाकर पंचायत विभाग लक्ष्य को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समय-सीमा में पौधरोपण पूरा करने और लगाए गए पौधों की सतत निगरानी व देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अनुपम खेर ने की भेंट,सीएम बोले- फिल्म तन्वी द ग्रेट मप्र में कर मुक्त होगी