फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Mohan Yadav's stature increased, will go with Amit Shah to attend Haryana Legislative

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बढ़ा कद, अमित शाह के साथ हरियाणा विधायक दल की बैठक में भाग लेने जाएंगे

Sun, 13 Oct 2024 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनेंगे। डॉ. यादव को  केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Mohan Yadav's stature increased, will go with Amit Shah to attend Haryana Legislative
सीएम डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत के बाद नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।  मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरे राज्य में डॉ. यादव को बड़ी जिम्मेदारी पहली बार दी गई है। बता दें, भाजपा ने बुधवार को चंडीगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक बुलाई है। इसी बैठक में शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरियाणा विधायक दल का नेता चुनने जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। इसमें से चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा की योजना के साथ के साथ पार्टी का जोरदार प्रचार किया था। उन्होंने भिवानी, तोशाम, दादरी और बवानी खेड़ा जैसी प्रमुख सीटों पर प्रचार किया था, जहां भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भिवानी से घनश्याम सर्राफ, तोशाम से श्रुति चौधरी, दादरी से सुनील सतपाल सांगवान और बवानी खेड़ा से कपूर सिंह वाल्मीकि ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

 
हरियाणा की राजनीति में जातिगत फैक्टर बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां पर राज्य के पश्चिमी हिस्से में जाट समुदाय राजनीतिक समीकरणों में उलटफेर करता है, लेकिन कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट राजनीति को प्रभावित किया है। यहां पर ओबीसी और अहिरवाल बेल्ट में भाजपा की तरफ लोग आकर्षित हुए है। डॉ. मोहन यादव जैसे भाजपा नेताओं ने अहिरवाल बेल्ट में मतदाताओं को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed