फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chhath Mahaparva begins tomorrow, with events taking place at more than 50 ghats in Bhopal; the mayor

MP News: कल से शुरू होगा छठ महापर्व, भोपाल में 50 से अधिक घाटों पर होंगे आयोजन, महापौर ने घाट का किया निरीक्षण

Fri, 24 Oct 2025 06:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 24 Oct 2025 06:20 PM IST
सार

चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा इस बार 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू होगा। भोपाल में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। महापौर मालती राय ने शुक्रवार को खटला पुरा छठ घाट का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

विज्ञापन
MP News: Chhath Mahaparva begins tomorrow, with events taking place at more than 50 ghats in Bhopal; the mayor
छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंची महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा इस बार 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू होगा। राजधानी भोपाल में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में निवासरत भोजपुरी समाज के करीब तीन लाख से अधिक लोग श्रद्धा और उल्लास के साथ यह पर्व मनाएंगे। नगर निगम और सामाजिक संगठनों की ओर से 50 से अधिक स्थानों पर पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


महापौर ने घाटों का लिया जायजा
महापौर मालती राय ने शुक्रवार को खटला पुरा छठ घाट का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को घाटों के समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जोन अध्यक्ष बृजुला सचान, पार्षद पप्पू विलास और भोजपुरी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


25 से 28 अक्टूबर तक चलेगा पर्व

- 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ छठ पूजा का शुभारंभ होगा।
- 26 अक्टूबर को ‘खरना’ (एक समय अन्न ग्रहण) किया जाएगा।
- 27 अक्टूबर को व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
- 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन होगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध,कलेक्टर ने हमीदिया पहुंचकर घायलों के हालात की ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर में छठ पूजा के प्रमुख आयोजन
भोजपुरी एकता मंच की ओर से शीतलदास की बगिया में मुख्य आयोजन होगा। घाट को भगवा थीम पर सजाया गया है। छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नौका विहार और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 2100 दीपों से दीपदान होगा। यहां 35 से अधिक वॉलंटियर व्यवस्था में तैनात रहेंगे। बरखेड़ा सरस्वती घाट पर दो हजार से अधिक वेदियां तैयार की गई हैं। प्रत्येक वेदी पर नाम और नंबर अंकित हैं तथा श्रद्धालुओं को टोकन नंबर दिए गए हैं।पटना (बिहार) से भजन कलाकारों की टीम आएगी जो छठ मइया के गीतों की प्रस्तुति देगी।भोजपुरी उत्सव समिति खटलापुरा द्वारा घाट पर बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। सदीपदान और आतिशबाजी के साथ घाट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व,महापौर ने सफाई मित्र भाइयों का किया सम्मान

 इन स्थानों पर भी होंगे छठ के आयोजन
प्रेमपुरा घाट, कलियासोत, हथाईखेड़ा, एकतापुरी पार्क, करोंद, संजीव नगर, बर्रई गौरीशंकर परिसर, अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, राजेंद्र नगर, शाहपुरा, अयोध्या नगर सरयू घाट। छठ पूजा को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। बाजारों में ठेकुआ, नारियल, केला और गन्ने की खरीददारी जोरों पर है। महिलाएं पारंपरिक साड़ियों में पूजा सामग्री की टोकरी सजाने में जुटी हैं। घाटों पर सफाई, रोशनी, सुरक्षा और बैरिकेडिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed