{"_id":"65f087436d77fbbed406fe5a","slug":"mp-news-chargesheet-presented-against-suspended-inspector-barwa-in-harda-blast-case-deputy-director-ap-singh-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरदा धमाका मामले में सस्पेंड निरीक्षक बरवा के खिलाफ चार्जशीट पेश, उप संचालक एपी सिंह भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरदा धमाका मामले में सस्पेंड निरीक्षक बरवा के खिलाफ चार्जशीट पेश, उप संचालक एपी सिंह भी निलंबित
Tue, 12 Mar 2024 10:18 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:18 PM IST
सार
हरदा पटाखा फैक्ट्री धमाका मामले में श्रम विभाग ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक और उप संचालक भोपाल एपी सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, निलंबित कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा के खिलाफ विभाग ने जांच की चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन
हरदा धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रम विभाग ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक और उप संचालक भोपाल एपी सिंह को कार्य में उदासीनता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। हरदा क्षेत्र भोपाल उप संचालक के अंतर्गत आता है। दरअसल, हरदा पटाखा फैक्ट्री को 2015 में निरीक्षण के दौरान अवैध होने का न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा के समक्ष केस लगाने और फिर समन के बाद भी पेशी पर ही नहीं जाने वाले कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा को राज्य शासन ने फरवरी 2024 में फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद निलंबित कर दिया। अब इस मामले में उप संचालक भोपाल एपी सिंह की भी अपनी जिम्मेदारी में उदासीनता और लापरवाही सामने आई है, इसके बाद उनको भी निलंबित कर दिया है। बरवा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी। जिसकी चार्जशीट जांच कमेटी ने विभाग को सौंप दी है।
मंत्री ने जांच रिपोर्ट लौटाई, फिर से रिपोर्ट मांगी
वहीं, हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के एक महीने बाद भी श्रम विभाग हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाया है। जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट श्रम विभाग को सौंपी है। उसमें फैक्ट्री के काम करने वाले सिर्फ 32 मजदूरों का ही जिक्र है। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह रिपोर्ट वापस लौटा दी है। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। प्रहलाद पटेल का बताया कि रिपोर्ट में मजदूरों से ज्यादा आसपास के लोगों का जिक्र है, जबकि सिर्फ 32 मजदूरों के काम करने की बात सामने आई है। उन्होंने रिपोर्ट लौटाते हुए दोबारा पूरे और सही आंकडों के साथ जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।