फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Centre approves 86 roads of Madhya Pradesh Rs 162.41 crore approved by Union Minister Shivraj

MP: मध्यप्रदेश की 86 सड़कों को केंद्र ने दी मंजूरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज की ओर से 162.41 करोड़ रुपये स्वीकृत

Tue, 24 Sep 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सड़कों को मंजूरी दी है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर सड़कों को स्वीकृति देने की जानकारी शेयर की।

विज्ञापन
MP News Centre approves 86 roads of Madhya Pradesh Rs 162.41 crore approved by Union Minister Shivraj
केंद्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एक्स

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को सौगात दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम जनमन योजना के तहत मध्यप्रदेश की 86 और छत्तीसगढ़ की 18 सड़कों को मंजूरी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में गांव-गांव लगातार बाहरमासी सड़कों से जुड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में 162.41 करोड़ रुपये की लागत से 216.86 किलोमीटर लंबी 86 सड़कों को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिले में सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इसमें अनुनपूर, विदिशा, बालाघाट, जबलपुर और गुना में सड़कों को जाल बिछाया जाएगा। अब तक मध्यप्रदेश में  844.34 किलोमीटर की 311 सड़कों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 97.63 करोड़ रुपये की 18 सड़कों को स्वीकृति 
वहीं, केंद्रीय मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में 97.63 करोड़ रुपये की लागत से 128.15 किलोमीटर लंबी 18 सड़कों को स्वीकृति दी है। छत्तीसगढ़ के दो जिले कावर्धा की 12 और नारायणपुर की छह सड़कों को मंजूरी मिली है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1590.843 किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई है। यह बारहमासी सड़कें कमजोर जनजातीय समूह को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed