फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Celebration in Bhopal on India's Champions Trophy win, crowd gathered on the streets, CM congratulate

MP News: भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर भोपाल में जश्न, सड़कों पर उमड़ा लोगों का हुजूम, सीएम ने दी बधाई

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और भोपाल में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर इस जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
MP News: Celebration in Bhopal on India's Champions Trophy win, crowd gathered on the streets, CM congratulate
सीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, और भोपाल भी इससे अछूता नहीं रहा। क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। ढोल की थाप पर नाचते हुए, भारत माता की जय के नारे लगते रहे, और जमकर आतिशबाजी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि विश्व विजेता टीम इंडिया को Champions Trophy 2025 final में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया है। पूरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आनंद, उत्साह और उल्लास के क्षण हैं। भारतीय क्रिकेट टीम, कोच, प्रबंधन सहित सभी समर्पित साथियों को पुनः बधाई।

विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय टीम ने अपनी शानदार क्रिकेट से आसानी से पार कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत ने देशवासियों को गर्व महसूस कराया और भारतीय क्रिकेट के लिए एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। खेल प्रेमियों और क्रिकेट फैंस के लिए यह जीत विशेष महत्व रखती है, क्योंकि टीम ने दबाव में रहते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया और क्रिकेट जगत में एक नई मिसाल कायम की।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खरगौन से सांसद वीडी शर्मा ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस विजय के लिए प्रत्येक भारतीय को टीम इंडिया पर गर्व हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed