{"_id":"6752ea65c6cf9b239a08f227","slug":"mp-news-cap-on-head-bat-in-hand-madrasa-students-will-show-their-talent-in-the-sports-field-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिर पर टोपी, हाथ में बल्ला... मदरसा स्टूडेंट्स दिखाएंगे खेल मैदान में जौहर, जानिए क्या है प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिर पर टोपी, हाथ में बल्ला... मदरसा स्टूडेंट्स दिखाएंगे खेल मैदान में जौहर, जानिए क्या है प्रोग्राम
Fri, 06 Dec 2024 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:43 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में एक अलग तरह के स्पोर्ट्स इवेंट की तैयारी की जा रही है। जिसमें मदरसा स्टूडेंट्स खेल गतिविधियों से जुड़े दिखाई देंगे। आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
भोपाल में मदरसा के विद्यार्थियों के बीच खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आमतौर पर मदरसा तालीम और मदरसा स्टूडेंट्स का दायरा एक अलग मर्यादा में बंधा दिखाई देता है। सामाजिक, शारीरिक और खेल गतिविधियों में इनकी सहभागिता शून्य जैसी नजर आती है। इसी धारणा को तोड़ने के लिए राजधानी भोपाल में एक अलग तरह के स्पोर्ट्स इवेंट की तैयारी की जा रही है। जिसमें मदरसा स्टूडेंट्स खेल गतिविधियों से जुड़े दिखाई देंगे। आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में इस अनोखे टूर्नामेंट का आयोजन 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा। इस "मदरसा ओपन एथलेटिक मीट 2024-2025" का आयोजन इंसानी बिरदारी ऑर्गेनाइजेशन एवं अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य मदरसों के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।
यह होगा आयोजन में खास
1. खेल प्रतियोगिताएं- 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर, रिले दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
2. आयु वर्ग- 4 से 8 वर्ष 9 से 13 वर्ष 14 से 17 वर्ष
3. प्रतिभागी- प्रत्येक मदरसे से एक स्पर्धा में चार प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
5. स्थान: टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल, तिथि- 29 और 30 दिसंबर, समय- प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
6. पुरस्कार और सम्मान- प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मदरसे को विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है आयोजन का मकसद
इस एथलेटिक मीट का मुख्य उद्देश्य मदरसे के बच्चों को खेल-कूद और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। यह आयोजन बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा के गुणों का विकास करेगा। साथ ही, यह उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होगा।