{"_id":"672f9429ad5305f8ba029d43","slug":"mp-news-camps-will-be-held-again-in-ward-offices-from-monday-to-make-ayushman-cards-for-senior-citizens-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने को सोमवार से पुनः लगेंगे वार्ड कार्यालयों में शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने को सोमवार से पुनः लगेंगे वार्ड कार्यालयों में शिविर
Sat, 09 Nov 2024 10:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:26 PM IST
सार
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के पास ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिल सके, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वार्ड कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड:
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने लिए 11 और 12 नवंबर को शहर के 18 वार्ड कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित होंगे। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 70 साल और उससे अधिक उम्र के 2613 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के पास ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिल सके, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वार्ड कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्डधारक को चिन्हित शासकीय एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा शासन द्वारा दी जाएगी।
11 और 12 नवंबर को यहां बनेंगे आयुष्मान कार्ड
वार्ड क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक 39, वार्ड क्रमांक 40, वार्ड क्रमांक 41, वार्ड क्रमांक 42, वार्ड क्रमांक 43, वार्ड क्रमांक 44, वार्ड क्रमांक 45, वार्ड क्रमांक 49, वार्ड क्रमांक 50, वार्ड क्रमांक 58, वार्ड क्रमांक 59, वार्ड क्रमांक 80, वार्ड क्रमांक 81, वार्ड क्रमांक 82, वार्ड क्रमांक 83, वार्ड क्रमांक 84, वार्ड क्रमांक 85
विज्ञापन
11 और 12 नवंबर को यहां बनेंगे आयुष्मान कार्ड
वार्ड क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक 39, वार्ड क्रमांक 40, वार्ड क्रमांक 41, वार्ड क्रमांक 42, वार्ड क्रमांक 43, वार्ड क्रमांक 44, वार्ड क्रमांक 45, वार्ड क्रमांक 49, वार्ड क्रमांक 50, वार्ड क्रमांक 58, वार्ड क्रमांक 59, वार्ड क्रमांक 80, वार्ड क्रमांक 81, वार्ड क्रमांक 82, वार्ड क्रमांक 83, वार्ड क्रमांक 84, वार्ड क्रमांक 85
विज्ञापन
