{"_id":"683d330121b781db8908bece","slug":"mp-news-cabinet-meeting-in-pachmarhi-tomorrow-cm-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-development-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक कल, सीएम 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक कल, सीएम 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
Mon, 02 Jun 2025 05:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 33.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पचमढ़ी को लेकर कई ऐतिहासिक फैसलों की भी संभावना है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 जून मंगलवार को पचमढ़ी के राजभवन में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। विरासत से विकास और जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य शासन कृत संकल्पित है। इस अवसर पर वे राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक के साथ-साथ पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े कुल 33.88 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित होगी केबिनेट
कैबिनेट बैठक विशेष रूप से जनजातीय समाज और शौर्य पराक्रम के प्रतीक रहे राजा भभूत सिंह की स्मृति को समर्पित होगी, जिनकी ऐतिहासिक भूमिका को मंत्रि-परिषद की बैठक के दौरान पुनः स्मरण किया जाएगा। पचमढ़ी गोंड शासक राजा भभूत सिंह के ऐतिहासिक योगदान को समेटे हुए है। उन्होंने इस पहाड़ी भूभाग का उपयोग शासन संचालन, सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए किया।पचमढ़ी भगवान भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है। पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी समुद्र तल से लगभग 1,350 मीटर (4,429 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थल सतपुड़ा पर्वतमाला का प्रमुख आकर्षण है। धूपगढ़ से दिखाई देने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता है, बल्कि यह स्थल गोंड साम्राज्य की रणनीतिक शक्ति और प्राकृतिक संरक्षण दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन भी है। मंत्रि-परिषद की बैठक का आयोजन प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यह पचमढ़ी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को सम्मानित करने का अवसर है।बता दें इससे पहले मार्च 2022 में भी पचमढ़ी में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी। अब एक बार फिर इसी स्थल पर कैबिनेट बैठक होने जा रही है।
ये भी पढ़ें- Mp Weather: मध्य प्रदेश में जारी रहेगी प्री-मानसून की बारिश, आज भी कई जिलों में अलर्ट, 10 जून तक आएगा मानसून
विज्ञापन
सीएम देंगे यह सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जटाशंकर और पांडव गुफाओं पर पिंक टॉयलेट लाउंज – लागत 19 लाख रुपए, जयस्तंभ क्षेत्र में पाथवे निर्माण – लागत 10 करोड़ रुपए, घूपगढ़ जल आपूर्ति योजना – लागत 60 लाख रुपए, पचमढ़ी प्रवेश द्वार – लागत 35 लाख रुपए, सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल – लागत 1.35 करोड़ रुपए का लोकार्पण करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: मोबाइल फोन कारोबारी से सरेराह लूट, सिर पर डंडा मारकर नोटों से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश
21.39 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
वहीं, 21.39 करोड़ रुपए की 6 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसमें हांडी खो में पर्यटक सुविधाएं – लागत 1.98 करोड़ रुपए, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आधारभूत ढांचे का विकास – लागत 2.13 करोड़ रुपए, हिलटॉप बंगले का होमस्टे में रूपांतरण – लागत 6.70 करोड़ रुपए, MICE कम्युनिटी सेंटर का निर्माण – लागत 9.90 करोड़ रुपए, केन्द्रीय नर्सरी का निर्माण – लागत 34 लाख रुपए शामिल है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: लव-जिहाद की जांच करने जिम पहुंचे थाना उप निरीक्षक खुद फंसे, आयुक्त ने किया लाइन अटैच, जानें मामला
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीएसपी संतोष मिश्रा के अनुसार, साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी। मंत्रियों की आवाजाही के लिए निर्धारित रूट्स पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।