फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Businessman attacked and his bag full of notes looted in broad daylight

Bhopal News: मोबाइल फोन कारोबारी से सरेराह लूट, सिर पर डंडा मारकर नोटों से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश

Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
सार

आरोपियों ने राजेश के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 35 हजार रुपये थे। घटना शनिवार-रविवार की रात 1:30 बजे की है, जब कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Bhopal News: Businessman attacked and his bag full of notes looted in broad daylight
शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में सरेराह लूट की घटना सामने आई है। भोपाल गेट के पास करीब दो आरोपियों ने सिर पर डंडा मारकर मोबाइल कारोबारी का नोटों से भरा बैग झपट लिया। बैग में करीब 35 हजार रुपये कैश रखे थे। वारदात को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1:30 बजे अंजाम दिया गया। कारोबारी दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे। पुलिस को रेकी के बाद लूट की आशंका है। 

विज्ञापन


शाहजहांनाबाद पुलिस ने बताया कि राजेश अठवानी (40) पुत्र आनंदराम अठवानी प्रभुनगर ईदगाह हिल्स में रहते हैं। वह घोड़ानक्कास इलाके में मोबाइल की शॉप का संचालन करते हैं। देर रात दुकान बंद कर घर के लिए लौट रहे थे। भोपाल गेट के करीब कैंब्रिज स्कूल के पास में उन्हें बाइक सवार दो लड़कों ने हाथ देकर रोक लिया। बदमाशों ने सिर में किसी धारदार चीज से हमला किया और राजेश के बैग को छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव-जिहाद की जांच करने जिम पहुंचे थाना उप निरीक्षक खुद फंसे, आयुक्त ने किया लाइन अटैच, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचितों के साथ अस्पताल पहुंचे
फरियादी ने वारदात के बाद तत्काल परिजनों और परिचितों को कॉल किया। लहूलुहान हालत में उनके साथ अस्पताल पहुंचे और प्रारंभिक उपचार कराया। इसके बाद थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने स्पॉट का निरीक्षण किया और तड़के सुबह करीब तीन बजे एफआईआर दर्ज की है।


ये भी पढ़ें- 'मम्मी खो गई हैं', बच्चे की मदद करने में चला गया फोन, देखते रह गए दुकानदार

एसीबी बोले सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के पास पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम फुटेज खंगालने का काम कर रही है। वहीं, एक अन्य टीम फरियादी के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। जल्द आरोपियों का सुराग जुटाकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

कलेक्शन एजेंट से लूट के आरोपी बेसुराग
फरियादी आदित्य आर्य (24) छोला इलाके में रहता है। वह बी.कॉम ग्रेजुएट हैं और फिलहाल नमक कंपनी में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करता है। बुधवार सुबह कलेक्शन के लिए निकला था। पुराने शहर के ईदगाह हिल्स, शाहजहांनाबाद, काजी कैंप और टीला जमालपुरा से कंपनी का कैश कलेक्ट करते हुए अस्सी फीट रोड नई मंडी के पास पहुंचा था। वहां दो पहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें चलती गाड़ी से गिराने के बाद लूट लिया था। इस मामले में भी आरोपी बेसुराग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed