फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By-elections in Vijaypur and Budhni today, 5.31 lakh voters will decide the fate of 35 candidates.

MP News: विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव कल, 5.31 लाख वोटर करेंगे 35 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला

Tue, 12 Nov 2024 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Nov 2024 09:27 PM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा की दो सीटों विजयपुर और बुधनी के लिए उपचुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।

विज्ञापन
MP News: By-elections in Vijaypur and Budhni today, 5.31 lakh voters will decide the fate of 35 candidates.
एमपी विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान होगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हैं। कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। सिंह ने बताया कि विजयपुर में उप चुनाव के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 है। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सीहोर जिले के बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए 2 हजार 760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू मतदान कराने के लिए करीब 1500 सशस्त्र बल, 1500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


100 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 100 से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 100 से अधिक सेक्टर पुलिस ऑफिसर भी तैनात किए गए हैं, जो मतदान की संपूर्ण अवधि में अपने-अपने सेक्टर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। सेक्टर ऑफिसर्स के वाहनों पर जीपीएस भी लगाया गया है, ताकि किसी केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना मिले, तो तत्काल निकटतम सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को सूचना दी जा सके। उनके सेक्टर्स इस तरह तय किए गए हैं कि वह अपने अधीन किसी भी पोलिंग बूथ में मात्र 15 मिनट के भीतर पहुंच सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


35 प्रत्याशी अपना रहे अपना भाग्य 
इन दोनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें विजयपुर में 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें 10 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, बुधनी विधानसभा सीट पर 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 21 पुरुष और 2 महिला प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed