फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By attracting 18 lakh new voters and 2.5 crore women, PM Modi took lead on more than half the seats.

MP News: 18 लाख नए वोटरों और ढाई करोड़ महिलाओं को साध कर आधी से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना गए पीएम मोदी

Mon, 25 Sep 2023 10:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश भाजपा के लिए 'वायडब्ल्यू' फॉर्मूला यानी यूथ और महिलाओं पर फोकस का मंत्र दिया है।

विज्ञापन
MP News: By attracting 18 lakh new voters and 2.5 crore women, PM Modi took lead on more than half the seats.
भोपाल में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश भाजपा के लिए 'वायडब्ल्यू' फॉर्मूला यानी यूथ और महिलाओं पर फोकस का मंत्र दिया है। पीएम मोदी 18 लाख नए वोटरों और 2.62 करोड़ महिलाओं को साधकर आधी से ज्यादा सीटों पर भाजपा की बढ़त बना गए हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा सरकार के विकास और कांग्रेस के समय के कुशासन गिनाए। साथ ही उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लेकर एकजुटता के साथ कमल और मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने का बड़ा संदेश दिया। मोदी ने मंच से एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी से अपने आप को प्रदेश से जोड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का जिक्र कर कहा कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन और अंधेरे में डूबे गांव और शहर नहीं देखने का जिक्र किया। इसके जरिए पीएम ने युवाओं को साधने की कोशिश की। दरअसल, प्रदेश में पांच करोड़ 43 लाख वोटर है। इसमें 18 से 39 साल उम्र के करीब 2 करोड़ 90 लाख वोटर है। इसमें करीब साढ़े 18 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। यदि 230 विधानसभा में नए वोटरों को बांट कर देखे तो यह संख्या प्रति विधानसभा क्षेत्र करीब 8 हजार के करीब आती है। विधानसभा चुनाव में एक से दो हजार में हार जीत का फैसला हो जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में तीन दर्जन सीटों पर हार जीत का फैसला आठ हजार से भी कम वोट पर हुआ था। अब भाजपा नए वोटरों पर फोकस बढ़ा दिया है। इनको भाजपा कांग्रेस सरकार के खामियां और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना कर आकर्षित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की 2.62 आधी आबादी पर फोकस 
कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में महिलाएं आगे थी। प्रधानमंत्री ने भले ही लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं किया, लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जमकर तारीफ की। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की डेढ़ दर्जन सीटों पर महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं से आगे है। पिछली बार 14 सीटों पर कांग्रेस और चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, करीब 100 सीटों पर महिलाएं हार जीत तय करने की स्थति में है। यदि वोटरर्स की बात करें ते प्रदेश में 2.62 करोड़ महिला वोटर है। हालांकि, इस आंकड़े में अभी फेरबदल हो गया, क्योंकि मतदाता सूची में संशोधन चल रहा है। 


कांग्रेस भी पीछे नहीं 
प्रदेश की शिवराज सरकार महिला वोटरों की शक्ति को पहले ही भांप गई थी। इसलिए लाडली बहना योजना शुरू की। वहीं, कांग्रेस भी महिला वोटरों को साधने में पीछे नहीं है। कांग्रेस ने महिलाओं को चुनाव जीतने पर 1500 रुपये प्रतिमाह देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने जैसी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed