फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Borders of police stations in MP will be demarcated afresh, Home Department seeks report from all col

MP News: एमपी में थानों की बॉउड्री का नए सिरे से होगा सीमांकन, गृह विभाग ने सभी कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Jan 2024 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Jan 2024 07:34 PM IST
सार



मध्य प्रदेश के थानों/चौकियों की सीमाओं का नए सिरे से सीमांकन होगा। इसको लेकर गृह विभाग ने सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला अभियोजन अधिकारी को पत्र लिखा है। विभाग ने सभी कलेक्टर से 31 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। 
 

विज्ञापन
MP News: Borders of police stations in MP will be demarcated afresh, Home Department seeks report from all col
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में थानों/चौकियों की सीमाएं एक फिर से तय होगी। इस संबंध में गृह विभाग ने सभी जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्ष और संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसमें सभी जिला कलेक्टरों से थानों और चौकियां की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारिण कर 31 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद गृह विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा। खरगोन में इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने थानों और चौकियों की सीमाओं को नए सिरे से पुर्ननिर्धारण करने के आदेश दिए थे। सीएम ने इस प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श करने को कहा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर गृह विभाग ने कलेक्टरों को आदेश जारी किए है। जिसके अनुसार 31 जनवरी 2024 तक कलेक्टर समिति अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजेगी। इसके बाद 7 फरवरी 2024 को गृह विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसके बाद नई पुर्ननिर्धारित सीमाएं प्रभावी हो जाएगी। बता दें आबादी, अपराध की दर और क्षेत्र को देखते हुए हर सीमाएं निर्धारित की जाती है। इससे पहले 2010 में सीमाओं का निर्धारण किया गया था। 
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed