फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP Yuva Morcha will take out three types of Tiranga Yatra, this answer given on increasing atrocitie

MP News: BJP युवा मोर्चा तीन तरह की तिरंगा यात्रा निकालेगा, प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार पर दिया यह जवाब

Mon, 07 Aug 2023 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Aug 2023 12:53 PM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तरह की तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। इसमें डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: BJP Yuva Morcha will take out three types of Tiranga Yatra, this answer given on increasing atrocitie
तेजस्वी सूर्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 13 से 15 अगस्त तक तीन प्रकार की तिरंगा यात्रा निकालेगा। सितंबर में आकांक्षा अभियान में युवाओं के सुझाव लेकर पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। वहीं, सूर्या ने प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार समेत कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तरह की तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। इसमें डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। मंडल स्तर पर बाइक रैली और राष्ट्रवादी चिंतन का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इन तीनों ही कार्यक्रम में तिरंगा प्रमुख रहेगा। सूर्या ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। वहीं, सितंबर माह में आकांक्षा संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसमें पंचायत, मंडल से लेकर गांवों में युवाओं के बीच जाकर उनके सुझाव लिए जाएंगे। जिसे वरिष्ठ नेतृत्व को पार्टी के आगामी चुनाव से पहले जारी होने वाले मेनिफेस्टो में शामिल करने के लिए सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा में बिना सरनेम पूछे मिलता है आगे बढ़ने का मौका 
युवाओं और नेता पुत्रों को चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसमें बिना सरनेम और जाति पूछे विधायक और सांसद बनने का मौका मिलता है। भाजपा नए युवाओं को मौका देने का प्रयास करती है। यहां एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर हर व्यक्ति को अपनी योग्यता और टेलेंट के आधार पर आगे बढ़ाया जाता है। मध्य प्रदेश में भी युवाओं को मौका मिलेगा। भाजपा संगठन में युवाओं को मौका मिला ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के मुद्दे हर प्लेटफॉर्म में उठाते है 
प्रदेश में नौकरी के साथ ही भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर पूछे सवाल पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मोर्चा हमेशा युवाओं के साथ रहा है। उनकी मांगों को हर प्लेटफॉर्म पर उठाते आया है। जहां हमारी सरकार नहीं है, वहां पर मुद्दों को उठाने के लिए संघर्ष किया है। वहीं, जहां हमारी सरकार है, वहां पर सरकार के सामने युवाओं के मुद्दों से अवगत कराने का काम किया है। 


राजस्थान में फांसी का प्रावधान 
मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार बढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर सूर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। कठोर कानून बना रही है। यह अपराध दूसरे राज्यों में भी हो रहे है। इस मुद्दे पर राजनीति न करते हुए राजस्थान सरकार को भी मध्य प्रदेश का मॉडल लागू करना चाहिए। बेटियों से ज्यादाति के मामले में फांसी का प्रावधान किया जाए। राजस्थान में दिलित महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राजस्थान सरकार को कड़े कानून बनाना चाहिए। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed