Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP will celebrate Farmer Membership Day tomorrow, target is to make 100 farmers members at every boo

MP News: भाजपा कल मनाएगी किसान सदस्यता दिवस, हर बूथ पर 100 किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य

Sat, 14 Sep 2024 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Sep 2024 06:53 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को किसान सदस्यता दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी ने हर बूथ पर 100 लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस विशेष सदस्यता दिवस के दौरान भाजपा ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
MP News: BJP will celebrate Farmer Membership Day tomorrow, target is to make 100 farmers members at every boo
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को अपने सदस्यता अभियान के तहत किसान सदस्यता दिवस मनाने जा रही है। इस विशेष दिन पर पार्टी किसानों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी और कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिला पंचायत के अध्यक्ष, पंच-सरपंच, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों से रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के हर बूथ पर कम से कम 100 किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक होगा, जिसमें किसानों की बड़ी संख्या को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा अभियान
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को अधिकतम सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने की योजना है। खासकर किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सक्रिय रहेंगे। इस अभियान में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और अन्य सदस्य भी भाग लेंगे। बता दें पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी पार्टी के 95 लाख सदस्य है। इनकी सदस्यता रिन्यू करने के साथ ही पार्टी 55 लाख नए सदस्य बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed