{"_id":"63b95b2e0e665f350324a3c5","slug":"mp-news-bjp-sent-cds-of-bhajans-to-kamal-nath-and-govind-singh-demand-to-hand-over-cd-of-honeytrap-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बीजेपी ने कमलनाथ और गोविंद सिंह को भजनों की सीडी भेजी, हनीट्रैप की सीडी कोर्ट में सौंपने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बीजेपी ने कमलनाथ और गोविंद सिंह को भजनों की सीडी भेजी, हनीट्रैप की सीडी कोर्ट में सौंपने की मांग
Sat, 07 Jan 2023 05:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:15 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेंट की। सीडी भेजने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस उम्र में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भजन करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में सीडी पर सियासत तेज होती जा रही हैं। अब बीजेपी ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भजन करने की बात कहते हुए हनुमान चालीसा, राम भजन और सुंदरकांड की सीडी भेजी है। साथ ही उनसे हनीट्रैप की सीडी कोर्ट में सौंपने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेंट की। सीडी भेजने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस उम्र में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भजन करना चाहिए। उस उम्र में नाथ लगातार अश्लील सीडीयां देख रहे हैं और उसका सार्वजनिक गुणगान भी कर रहे हैं। जबकि नाथ को इस उम्र में अपना परलोक सुधारने के लिए काम करना चाहिए। उनके पास हनीट्रैप की जो सीडी है, उसे कोर्ट को सौंप देना चाहिए।
न्यायालय को सौंपें सीडी
नाथ इस उम्र में न केवल अश्लील सीडी देख रहे हैं, बल्कि इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनके पास हनीट्रैप से संबंधित कोई सीडी है, तो उन्हें इसे न्यायालय को सौंपना चाहिए। इससे जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके चेहरे भी लोगों के सामने आएंगे। हनीट्रैप की सीडी छुपाकर नाथ दोषियों को संरक्षण भी दे रहे हैं और इसे देखकर अपनी मानसिक स्थिति भी गड़बड़ कर रहे हैं। इसलिए नाथ और सिंह को रामभजन की सीडी भेजी है। जिससे वे अपना परलोक भी सुधारें और अपने जीवन को भी सुखी करें।
विज्ञापन
राम ही सुधारेंगे परलोक
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने में चलती रही। कांग्रेस नेता राम सेतु के अस्तित्व को नकारते रहे। भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे। इतना ही नहीं जब राम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करते रहे, उस समय भी कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। ऐसे में जब कांग्रेस की राजनीति ही खत्म होने की कगार पर आ गई है, तो कांग्रेसियों को भगवान राम की शरण में आ जाना चाहिए। क्योंकि भगवान राम का भजन उनका यह लोक भी सुधार देगी और इसके साथ ही परलोक भी स्वत: सुधर जाएगा।