फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's National General Secretary Tarun Chugh said- ISI is working in collusion with Indi alliance

MP News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ बोले- इंडी गठबंधन के साथ आईएसआई का गठजोड़ चल रहा

Wed, 30 Apr 2025 07:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Apr 2025 07:37 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू-कश्मीर के संगठन प्रभारी तरुण चुघ ने कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। चुघ ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और सोशल मीडिया गतिविधियां देश विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रही हैं। 

विज्ञापन
MP News: BJP's National General Secretary Tarun Chugh said- ISI is working in collusion with Indi alliance
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू-कश्मीर के संगठन प्रभारी तरुण चुघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू-कश्मीर के संगठन प्रभारी तरुण चुघ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की जुबान बोल रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को पाकिस्तान की मीडिया और वहां के मंत्री लाइक और फॉलो कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच गठजोड़ चल रहा है। भाजपा कार्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए चुघ ने कहा कि कांग्रेस का तुष्टिकरण चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपना झंडा और एजेंडा मुस्लिम लीग के कार्यालय में गिरवी रख दिया है। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि सिद्धारमैया जैसे नेता अब खुलकर पाकिस्तान के सुर में बोल रहे हैं।
विज्ञापन


चुघ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की भाषा और सोशल मीडिया गतिविधियां आईएसआई और पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा से मेल खाती हैं। उन्होंने कहा कि 'सर तन से जुदा' जैसी मानसिकता अब कांग्रेस की टैगलाइन बन गई है। यह बेहद चिंताजनक है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी देश विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है। तरुण चुघ ने इतिहास को याद करते हुए कहा कि जब अदालत ने इंदिरा गांधी को सजा दी थी, तब उन्होंने जनता को सजा देने के लिए आपातकाल लगा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान से खिलवाड़ करने और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को कुचलने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक हरिशंकर खटीक, महापौर मालती राय समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम मोदी बाबा साहब के विचारो को पूरा कर रहे- वीडी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद   विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी और उसके नेता तुष्टिकरण व वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने संविधान को कुचलते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतार रहे हैं। बाबा साहब ने सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। बाबा साहब के विचारों के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक, वित्त आयोग का गठन हुआ। केंद्रीय जल नीति, आर्थिक नीतियां और जल संरक्षण के लिए बड़े बांधों का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री  बाबा साहब के विचारों को ही पूरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed