फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's modus operandi is 'contact and dialogue', VD said- those who do love jihad will not be spared

MP News: भाजपा की कार्यपद्धति ‘संपर्क व संवाद’, वीडी बोले- लव जिहाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 26 Apr 2025 06:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Apr 2025 06:43 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए संगठन की अनुशासनात्मक नीति और लव जिहाद के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई की मंशा को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली ‘संपर्क व संवाद’ पर आधारित है और पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, लव जिहाद व आतंकवाद के मामलों पर उन्होंने कठोर कार्रवाई का संकेत दिया।
 

विज्ञापन
MP News: BJP's modus operandi is 'contact and dialogue', VD said- those who do love jihad will not be spared
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संपर्क व संवाद भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट कार्यपद्धति है। हमारे संगठन में अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है, अगर कोई कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि ऐसा प्रयास करता है, तो उस पर तत्काल कार्यवाही होती है। लव जिहाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेगा।  शर्मा ने कहा कि पार्टी अपनी कार्यपद्धति के तहत समय-समय पर अनुशासनहीनता करने वालों से चर्चा करती है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के दो महापौर व दो विधायक प्रदीप पटेल व  प्रीतम सिंह लोधी से बातचीत हुई है। प्रीतम सिंह लोधी बाहर होने के कारण नहीं आ पाये, बाद में आएंगे। बीना की नगरपालिका अध्यक्ष, देवास की महापौर से बात हुई है और सागर की महापौर आज नहीं पहुंची हैं उन्हें पार्टी नोटिस जारी कर रही है।
विज्ञापन


बहन-बेटियों को गुमराह करने वाले बख्शे नहीं जाऐंगे
शर्मा ने कहा कि भोपाल में लव जिहाद करने वाली गैंग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की गहराई में जाएंगे, जो ऐसे तथाकथित समाज विरोधी लोग हैं। जिन्होंने हमारी बहन-बेटियों को गुमराह करके लव जिहाद किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण से जुडे एक-एक अपराधी जहां भी होंगे वह बचेंगे नहीं और उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उन्हें भी पता चलेगा कि ऐसा करने का अंजाम क्या होता है। 
विज्ञापन


आतंकवाद के प्रश्रयदाताओं को मिलेगा करारा जवाब 
शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में रह रहे लगभग 220 पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जा रहा है। कुछ अवैध तौर पर रह रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर में आतंकवाद के प्रश्रयदाताओं को करारा जवाब दिया जाएगा। भारत आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेगा। शर्मा ने कहा कि देश में नक्सलवाद समाप्त हो गया है, अब कश्मीर में प्रायोजित आतंकवाद भी पूरी तरह से समाप्त होगा। केंद्र सरकार करारा जवाब देने के लिए हर तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed