फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's focus on lost booths, strategy made to win all seats in the state in Lok Sabha elections

MP News: हारे हुए बूथों पर भाजपा का फोकस, लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतने की बनाई रणनीति

Wed, 27 Dec 2023 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 07:04 PM IST
सार

राष्टीय महामंत्री सुनील बंसल ने भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक ली। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई है। हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक गुरुवार को ली जाएगी। 

विज्ञापन
MP News: BJP's focus on lost booths, strategy made to win all seats in the state in Lok Sabha elections
बैठक में पहुंचे सीएम मोहन यादव का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को संगठन की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सीएम डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी और मोदी गारंटी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विकसित भारत यात्रा में युवाओं को एंबेसडर बनाए जाने का बड़ा निर्णय भी लिया गया। बता दें, विधानसभा चुनाव में 163 सीट हासिल करने के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करना है। पार्टी ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गारंटी की गाड़ी की समीक्षा
इधर, बैठक को लेकर मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आज बैठक में हमने तैयारी की है। इसके साथ ही मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी की समीक्षा की गई है। बूथ प्रबंधन 51 प्रतिशत वोट जितने का संकल्प बैठक में लिया गया है। साथ ही हारे हुए बूथ को जीतने की तैयारी की गई है। हारे हुए बूथ पर पार्टी का विशेष ध्यान रहेगा। 
विज्ञापन

 
लिया गया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में 29 सीटें जितने का संकल्प लिया गया है। विकसित भारत संकल्प के एंबेसडर बनाने की तैयारी की गई है। बैठक में तय किया गया है कि युवाओं को इस यात्रा का एंबेसडर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हारे हुए प्रत्याशियों की भी बैठक गुरुवार को ली जाएगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली वहां वहां उसका सूपड़ा साफ हुआ है। जहां जहां राहुल के पैर गए वहां-वहां बंटाधार हो गया। वो कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है जिसने देश के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed