{"_id":"64f21eba635208a7ab02b773","slug":"mp-news-bjp-mla-virendra-raghuvanshi-and-senior-leader-shekhawat-and-other-veteran-leaders-will-join-congress-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और वरिष्ठ नेता शेखावत समेत अन्य दिग्गज नेता आज होंगे कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और वरिष्ठ नेता शेखावत समेत अन्य दिग्गज नेता आज होंगे कांग्रेस में शामिल
Fri, 01 Sep 2023 11:19 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:19 PM IST
सार
शनिवार को कोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा के दिग्गज नेता भंवर सिंह शेखावत, यूपी में दो चुनाव हार चुके चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और जिला पंचायत सदस्य मालती खटीक तथा प्रभुदयाल खटीक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार को कोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा के दिग्गज नेता भंवर सिंह शेखावत, यूपी में दो चुनाव हार चुके चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और जिला पंचायत सदस्य मालती खटीक तथा प्रभुदयाल खटीक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि तीन साल में भाजपा ने कोलारस में भ्रष्ट अधिकारियों की नियुक्ति की। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक रघुवंशी ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा थी।
वहीं, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत बदनावर से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव भाजपा में शामिल हो गए हैं। दत्तीगांव के आने के बाद भंवर सिंह शेखावत का राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है। शेखावत बदनावर से टिकट चाहते हैं। उन्होंने इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की, लेकिन पार्टी की तरफ से उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इससे नाराज शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य मालती खटीक और उनके पति प्रभुदयाल खटीक भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, यूपी के ललितपुर से दो चुनाव हार चुके चंद्रभूषण सिंह बुंदेला भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है। बुंदेला का यूपी से सटे छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में प्रभाव है।