{"_id":"6a1baac21e0b50b25f0e8785","slug":"mp-news-bjp-mla-targets-two-scindia-supporting-ministers-calls-pradyuman-singh-tomar-useless-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’
Sun, 31 May 2026 08:58 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 31 May 2026 08:58 AM IST
सार
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों पर खुलकर हमला बोल दिया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को 'नकारा' बताते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक पन्नालाल शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लेकर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तोमर दिखावे की राजनीति करते हैं और खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट
शाक्य ने कहा कि मंत्री कभी बिजली के खंभों पर चढ़ते हैं तो कभी नालियों में उतर जाते हैं। जनता को ऐसे दिखावटी जनप्रतिनिधियों की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो वास्तव में जनता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और ऐसे "नकारा मंत्रियों" को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे। विधायक ने कहा कि जो लोग काम नहीं कर सकते, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी कार्यशैली से मुख्यमंत्री की छवि प्रभावित हो रही है। राजनीतिक गलियारों में विधायक शाक्य के इस बयान को भाजपा के भीतर चल रहे गुटीय मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके बयान से पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Case: 'खुद को निर्दोष मानती हैं तो समर्थ को फरार क्यों कराया?', सीबीआई का सास गिरिबाला सिंह से सवाल