कांग्रेस पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज,बोले- कांग्रेस में मेहनत नहीं,वंशवाद से तय होते हैं पद
यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में मेहनत नहीं, पद वंशवाद से तय होते हैं।
विस्तार
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी
आशीष अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र का नाम मात्र दिखता है, जबकि परिवारवाद ही उसकी असली विचारधारा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता चाहे कितना भी संघर्ष करें, अंतिम निर्णय हमेशा बंद कमरे में परिवार ही करता है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि यही कारण है कि कांग्रेस में वास्तविक युवा नेतृत्व उभर नहीं पाता और पार्टी लगातार जनसमर्थन खोती जा रही है।
ये भी पढ़ें- वंदेमातरम /150 अभियान: गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, BJP अध्यक्ष बोले-150 स्थानों पर होगा 'वंदे मातरम्' गान
पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के सुपुत्र यश घनघोरिया बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष—
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) November 6, 2025
कांग्रेस में पद मेहनत से नहीं,
वंश और पट्ठावाद की परंपरा से तय होता है!
✅ संगठन चुनाव बस औपचारिकता
✅ युवाओं की मेहनत और संघर्ष बेअसर
✅ परिणाम पहले से ही फ़ाइनल — अध्यक्ष वही जो नेता का बेटा!
कांग्रेस…
