फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vande Mataram/150 Campaign: Patriotic voices will resonate, BJP President says 'Vande Mataram' will be sung at

वंदेमातरम /150 अभियान: गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, BJP अध्यक्ष बोले-150 स्थानों पर होगा 'वंदे मातरम्' गान

Wed, 05 Nov 2025 06:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Nov 2025 06:14 PM IST
सार

वंदेमातरम गीत के 150वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी 7 से 26 नवंबर तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। प्रदेश के 150 स्थानों पर वंदे मातरम गान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभियान का शुभारंभ करेंगे।  
 

विज्ञापन
Vande Mataram/150 Campaign: Patriotic voices will resonate, BJP President says 'Vande Mataram' will be sung at
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी 7 नवंबर से 26 नवंबर तक वंदे मातरम्/150 अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान उस ऐतिहासिक गीत की 150 वीं वर्षगांठ को समर्पित है, जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में लाखों भारतीयों में देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जागृत की। खंडेलवाल ने कहा कि 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत आज 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है। यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने आजादी की लड़ाई में राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। भाजपा इस अवसर को एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाएगी, जिसमें पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश में भी भव्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में SIR सर्वे पर कलेक्टर की सख्ती: आधी रात को BLO बर्खास्त, ड्यूटी से नदारद रहने पर कार्रवाई
विज्ञापन


150 लोग मूल स्वरूप में वंदे मातरम् का वाचन करेंगे 
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को प्रदेश के 150 स्थानों पर कम से कम 150 व्यक्तियों द्वारा मूल स्वरूप में ‘वंदे मातरम्’ का वाचन किया जाएगा। इस अभियान के दौरान सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया कैम्पेन और लेखन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं तक राष्ट्रभक्ति का यह संदेश पहुंचे। सभी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद स्वदेशी संकल्प लिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम्/150 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब पूरा प्रदेश एक स्वर में वंदे मातरम् गाएगा, तब भारत की आत्मा बोल उठेगी। यही हमारी पहचान और यही हमारा गौरव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री ने की घोषणा - गुरु तेगबहादुर जी का 350वां जयंती वर्ष और शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा

प्रदेशभर में एक साथ शुरू होगा अभियान 
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवंबर को प्रदेशभर में एक साथ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि मंत्रीगण दसों संभागों में जनता के साथ जुड़कर राष्ट्रभावना को सशक्त करेंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (रीवा), मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (नर्मदापुरम), एदल सिंह कंसाना (मुरैना), प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), गोविंद सिंह राजपूत (सागर), दिलीप जायसवाल (शहडोल), राकेश सिंह (जबलपुर), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर) और गौतम टेटवाल (उज्जैन) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश के दस ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन करेगी, जिनमें भोपाल, नर्मदापुरम, मुरैना, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी बिजली सर्कुलर विवाद: किसानों को हर हाल में मिलेगी 10 घंटे बिजली, आदेश हुआ निरस्त, सीजीएम को हटाया

चुनावों में मिल रही हार की खीझ उतारने लगा रहे राहुल आरोप 
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के शासनकाल में भी चुनाव आयोग द्वारा (एसआईआर) अभियान चलाया जाता रहा है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन लगातार चुनावों में मिल रही हार की खीझ उतारने कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा सही मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और गलत तरीके से जुड़े नामों को हटाने के लिए ही एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में तो कांग्रेस सहित सभी दलों को चुनाव आयोग का साथ देना चाहिए। चुनाव आयोग लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ही एसआईआर कर रहा है। चुनाव के दो साल बाद वोट चोरी जैसे आरोप पूरी तरह से मिथ्या हैं। कांग्रेस जहां चुनाव हार जाती है, वहां इस प्रकार के भ्रामक आरोप लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed