फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP leaders will gather in Vindhya on 24th, Union Home Minister Amit Shah will hold meeting

MP News: 24 को विंध्य में जुटेंगे बीजेपी नेता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे बैठक

Tue, 21 Feb 2023 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के सतना प्रवास के कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.55 बजे सतना जिले के मैहर हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP leaders will gather in Vindhya on 24th, Union Home Minister Amit Shah will hold meeting
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को एक दिवसीय सतना प्रवास पर रहेंगे। यहां अमित शाह कोल समागम में भाग लेंगे। इसके बाद चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश के नेताओं की बैठक लेंगे और अगले दिन खजुराओ होकर गोरखपुर जाएंगे।
विज्ञापन

 
केंद्रीय गृहमंत्री शाह के सतना प्रवास के कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.55 बजे सतना जिले के मैहर हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे। दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाह दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैहर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 3.15 बजे सतना में सबरी माता जन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। यहां एक लाख कोल जाति की सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.15 बजे सतना के मेडिकल कॉलेज कैंपस में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन एवं दौरा कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6.45 बजे सतना के ओम इंटरनेशनल होटल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। विंध्य क्षेत्र से बीजेपी को मिली बढ़त को बरकरार रखने और सरकार में पर्याप्त नेतृत्व न मिलने को लेकर बैठक में चिंतन होगा।
विज्ञापन

 
शाह रात्रि विश्राम सतना में करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर 10.45 बजे सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाह 10.50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से गोरखपुर प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed