फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP gave membership to 600 youths in new voter campaign, Tomar said - Congress should not monitor us

MP News: भाजपा ने नवमतदाता अभियान में 600 युवाओं को दिलाई सदस्यता, तोमर बोले- कांग्रेस हमारी मॉनीटरिंग ना करे

Fri, 25 Aug 2023 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Aug 2023 08:57 PM IST
सार

शिवराज कैबिनेट विस्तार पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो विषय है वह दो लोगों तक ही सीमित रहता है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ही कुछ कह सकते है और यहां दोनों ही नहीं है।

विज्ञापन
MP News: BJP gave membership to 600 youths in new voter campaign, Tomar said - Congress should not monitor us
भाजपा के नवमतदाता अभियान में युवाओं ने ली सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेशव्यापी नवमतदाता सदस्यता अभियान में 600 युवाओं को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत करने पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस हमारी मॉनीटरिंग ना करें। 
विज्ञापन


भाजपा ने नवमतदाता सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर सैकड़ों युवाओं को सदस्यता दिलाई। यह अभियान भाजपा ने 20 अगस्त को ग्वालियर में शुरू किया था। इस अवसर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी के मन में एमपी यह कैंपेन युवाअें के बीच बहुत असर कारक सिद्ध होगा। बड़ी संख्या में नौजवान भाजपा के संपर्क में आएंगे। युवा हमसे जुड़ेंगे भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं, भाजपा के 39 प्रत्याशियों के खाते में सरकारी आयोजन और उनके द्वारा किए जा रहे प्रचार के खर्च को जोड़ने की शिकायत पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भाजपा जीवंत पार्टी है। 365 दिन 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारे टिकट कब घोषित करना है यह हम तय करेंगे। कांग्रेस को हमारी मॉनीटरिंग करने की जरूरत नहीं है।     
विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार पर शिवराज बताएंगे 
शिवराज कैबिनेट विस्तार पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो विषय है वह दो लोगों तक ही सीमित रहता है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ही कुछ कह सकते है और यहां दोनों ही नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज मैं कहना चाहता हूं गांव-गांव में जो सड़क है वह कांग्रेस की देन नहीं है। वह भारतीय जनता पार्टी की देन है। अटल बिहारी की देन है और नरेंद्र मोदी की सरकार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ पर साधा निशाना 
सेवा दल के कार्यक्रम में कमलनाथ की टोपी नहीं लगाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। वह टोपी नहीं लगा पाए क्या नहीं कर पाए वह सब दिखता है। वह तो कहते थे कि हम 2023 के मॉडल हैं आप कौन से मॉडल हैं। कमलनाथ जी कोशिश कर रहे हैं कितना कर सकते हैं वह तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। कर्मचारियों की हड़ताल और कांग्रेस के आरोप पर वीडी शर्मा बोले कर्मचारियों के मान सम्मान बीजेपी की सरकार ने किया है। कमलनाथ और कांग्रेस के लोगों ने 2003 में कर्मचारियों ने ही तुम्हें आईना दिखाया था। यह 24 घंटे देश के अंदर झूठ बोलने का काम करते हैं प्रदेश के अंदर करते हैं या नहीं चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed