{"_id":"6501f1258cf95e7a99031d55","slug":"mp-news-bjp-central-election-committee-approves-candidates-for-40-seats-names-may-be-announced-in-a-day-or-t-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा CEC ने 40 सीटों के प्रत्याशियों पर लगाई मुहर, एक-दो दिन में हो सकता है नाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा CEC ने 40 सीटों के प्रत्याशियों पर लगाई मुहर, एक-दो दिन में हो सकता है नाम का एलान
Wed, 13 Sep 2023 10:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:58 PM IST
सार
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। इसके बाद समिति ने सिंगल नाम वाली सीटों के नामों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा गुरुवार को जारी सकती है। बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने करीब 40 से 45 सीटों पर मुहर लगा दी है। चुनाव समिति के पास करीब 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम सामने रखे गए। जिसमें करीब 40 से 45 सीटों पर एक ही प्रत्याशी का नाम है। समिति ने एक ही नाम वाली सीटों पर अपनी मुहर लगा दी है।
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। इसके बाद समिति ने सिंगल नाम वाली सीटों के नामों पर मुहर लगा दी। केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद पार्टी संबंधित सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द कर सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतर हारी सीटें है, जिनको पार्टी ने बी कैटेगिरी में रखा है।
बता दें भाजपा हारी 103 सीटों में से 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान पहले ही कर चुकी है। भाजपा 2018 की गलती को दोबारा नहीं दोहराना चाहती है। 2023 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है। हारी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर पार्टी ज्यादा से ज्यादा समय चुनाव प्रचार के लिए देना चाहती है।