फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP candidate Monica Batti denied the allegation of worshiping Ravana, said- I worship all Gods.

MP Election 2023: हिंदू विरोधी,रावण का मंदिर...तमाम आरोपों पर भाजपा उम्मीदवार मोनिका बट्टी के दिए यह जवाब

Wed, 27 Sep 2023 06:38 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

मोनिका बट्टी बोली महिला का नेतृत्व कम लोगों को पंसद है। बहुत कम पुरुषों को पसंद है कि कोई महिला आगे बढ़े। जिले के कुछ लोग है, जिनको लगता है कि एक महिला उन पर राज कैसे कर सकती है।

विज्ञापन
MP News: BJP candidate Monica Batti denied the allegation of worshiping Ravana, said- I worship all Gods.
अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने तीसरे लिस्ट में एक मात्र छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया है। मोनिका ने 19 सितंबर को भी अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। उनके पिता गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी अमरवाड़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद मोनिका अध्यक्ष बनी। इस सीट पर गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का अच्छा खास प्रभाव है। बट्टी को टिकट मिलने पर उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं। उन पर रावण की पूजा करने का आरोप लगाया जा रहा है। इन आरोपों को लेकर अमर उजाला ने मोनिका बट्टी से बातचीत की। 
विज्ञापन


सवाल- भाजपा में शामिल होने के आठ दिन बाद ही आपको टिकट मिले गया? 
मोनिका बट्टी- भाजपा ने मेरी मेहनत और सक्रियता देखकर मुझे टिकट दिया। मेरे पास प्रस्ताव आया। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। यहां भाजपा कमजोर पड़ रही थी। मेरा आदिवासी वोटरों में अच्छा प्रभाव है। इसलिए मुझे टिकट मिला। 
विज्ञापन


सवाल- आपके विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय हो गए? 
मोनिका बट्टी- दरअसल महिला का नेतृत्व कम लोगों को पंसद है। बहुत कम पुरुषों को पसंद है कि कोई महिला आगे बढ़े। जिले के कुछ लोग है, जिनको लगता है कि एक महिला उन पर राज कैसे कर सकती है। यह मेरे खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- आपके परिवार पर रामायण जलाने का आरोप है?
मोनिका बट्टी- इसका कोई सबूत नहीं है। यह मनगढ़त कहानी हैं। जो विरोधियों की तरफ से फैलाई गई। 

सवाल- आप रावण की पूजा करती है? आपके गांव में रावण का मंदिर भी बनवाया गया है?  
मोनिका बट्टी- नहीं, यह सही नहीं है। मैं सभी भगवान को मानती हूं और पूजा करती हूं। वहां रावण का मंदिर नहीं है। मेरे पिता श्रीलंका की भूमि से मिट्टी लेकर आए थे। उसे मंदिर कहा जा रहा है। 

सवाल- भाजपा सनातन के खिलाफ बोलने वालों पर हमला कर रही है। अब आपके के कारण भाजपा मुश्किल में पड़ सकती है?
मोनिका बट्टी- ऐसा कुछ नहीं है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र लंबे समय से चल रहा है। यह पुरानी बात हो गई हैं। जिन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं होती उनका कोई असर भी नहीं होता। इसमें मुश्किल में पड़ने जैसा कुछ नहीं है। 

सवाल- आपको एंटी हिंदू बताया जा रहा है? 
मोनिका बट्टी- एक षड्यंत्र के तहत मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मैं नए जमाने की हूं। सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं सभी भगवान की पूजा करती हूं। 


सवाल- आपकी चुनाव की तैयारी कैसी है? 
मोनिका बट्टी- मैं तीन साल से तैयारी कर रही हूं। मेरे पिता अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी से 2003 से 2008 तक अमरवाड़ा से विधायक रहे। क्षेत्र की जनता मेरे में पिता की छवि देखती हैं। जनता के आशीर्वाद से ही मैं चुनाव लड़ रही हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed