फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP candidate Alok Sharma's problems increased, National Commission for Minorities issued notice to C

MP News: भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने CS को जारी किया नोटिस

Sat, 26 Aug 2023 07:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Aug 2023 07:25 PM IST
सार

आलोक शर्मा की मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के एक वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत की थी। जिसके बाद आयोग ने सीएस को जांच कर रिपोर्ट देने नोटिस जारी किया है। 
 

विज्ञापन
MP News: BJP candidate Alok Sharma's problems increased, National Commission for Minorities issued notice to C
भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी आलोक शर्मा की मुस्लिम समुदाय को लेकर की टिप्पणी पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को नोटिस जारी कर 21 दिन में जवाब मांगा है। आलोक शर्मा की मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के एक वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत की थी। जिसके बाद आयोग ने सीएस को जांच कर रिपोर्ट देने नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


बता दें भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा ने रतलाम जिले के जावरा में आयोजित एक कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा था कि आप भगवा पार्टी को आप वोट नहीं देंगे। आप भाजपा को वोट मत देना, लेकिन आप वोट देने भी मत जाना। 12 अगस्त को दिए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय को धमकाने वाला बयान बताते हुए अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत की थी। बता दें भाजपा की तरफ से हारी सीटों पर उतारे 39 प्रत्याशियों में आलोक शर्मा का भी नाम शामिल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed