फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP busy preparing for Lok Sabha elections, wall writing campaign started, once again slogan of Modi

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP,दीवार लेखन अभियान शुरू, फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया

Mon, 15 Jan 2024 04:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Jan 2024 04:12 PM IST
सार



भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 15 जनवरी से भाजपा ने दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। भाजपा ने 29 सीटों पर कमल खिलाने तीन प्लान बनाएं है। 

विज्ञापन
MP News: BJP busy preparing for Lok Sabha elections, wall writing campaign started, once again slogan of Modi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का दीवार लेखन अभियान सोमवार को प्रदेशभर में शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान की शुरुआत शिवाजी नगर में दीवार लेखन का शुभारंभ किया। उन्होंने दीवार पर कमल का फूल बना "फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा गया। अभियान अब प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू होगा। अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


देश कांग्रेस से न्याय मांग रहा- वीडी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दीवार लेखन अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने  मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अभियान का शुभारंभ किया है। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया गया है। 2024 में फिर मोदी सरकार आ रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस ने  धर्म के साथ, संस्कृति के साथ क्या किया है। उन्होंने देश और देश की सुरक्षा के साथ क्या किया है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस से देश का जनमानस हिसाब मांग रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा के चंदा देने वाले देश के हर नागरिक को आमंत्रण देने का सवाल उठाने पर शर्मा ने कहा कि उनको अयोध्या जाने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को विजय का जश्न मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


29 सीटों पर कमल खिलाने बनाया यह प्लान 
मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा काबिज है। छिंदवाड़ा की एक सीट कांग्रेस के पास है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद है। भाजपा ने अब इस सीट को जीतने की भी खास रणनीति बनाई है। इसको लेकर भाजपा लगातार सत्ता और संगठन के बीच मंथन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम मंदिर के मुद्दे को भुनाएंगी- 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। भाजपा इसको लेकर देशभर में उत्सव की तैयारी कर रही है। इसके एक सप्ताह पहले से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। लोगों को अयोध्या आने का न्यौता दिया जा रहा है। भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को भुगाने पूरी तैयारी की है। 
- केंद्र की योजना का लाभ - भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसमें केंद्र की शहरी और ग्रामीण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों का रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जनता तक पहुंचने की रणनीति है। 

- 10% वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य- भाजपा ने 2009 में लोकसभा की जीती सीटों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। संघ के पदाधिाकरी और कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। शक्ति केंद्र, बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed