{"_id":"6814369abde2331f8b098d6d","slug":"mp-news-big-demonstration-of-women-against-love-jihad-in-bhopal-this-evening-simultaneous-protest-at-26-ma-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में \"लव जिहाद\" के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन आज शाम, 26 स्थानों पर एक साथ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में "लव जिहाद" के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन आज शाम, 26 स्थानों पर एक साथ विरोध
Fri, 02 May 2025 08:36 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 02 May 2025 08:36 AM IST
सार
भोपाल में हाल ही में सामने आए लव जिहाद के मामले के बाद समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के चलते सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में राजधानी में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का 26 जगह आयोजन होगा।
विज्ञापन
लव जिहाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल। प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार शाम 5 बजे "लव-जिहाद" के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन होगा। सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे भोपाल में 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जहां सनातनी महिलाएं और सामाजिक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस प्रदर्शन को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि हिंदू बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर उनके साथ अनैतिक व्यवहार किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज की "बेटियों की आबरू बचाने" की मुहिम के तहत यह देशव्यापी संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सामाजिक चेतना को जगाने, प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और लव-जिहाद के खिलाफ कड़े कदमों की मांग की जा रही है। सकल हिंदू समाज की ओर से प्रियंका मिश्रा ने सभी सनातनी महिलाओं से अपील की है कि वे इस निर्णायक आंदोलन में भाग लें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लव-जिहाद के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करें।
ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: भोपाल में विधायक आरिफ मसूद को धमकी देने पर भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
इन 26 स्थानों पर होगा प्रदर्शन
गांधी नगर चौराहा, करोंद चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, नादरा बस स्टैंड चौराहा, वाजपेयी नगर चौराहा, अशोका गार्डन परिहार चौराहा, सोमवारा कर्फ्यू माता मंदिर चौराहा, लालघाटी चौराहा, बैरागढ़ चौराहा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, एमपी नगर बोर्ड ऑफिस चौराहा, दस नंबर मार्केट चौराहा, कोलार चौराहा, पिपलानी चौराहा, अयोध्या नगर चौराहा, आनंद नगर चौराहा, भारत माता चौराहा, नेहरू नगर चौराहा, मनीषा मार्केट चौराहा, मिसरोद चौराहा, ओरा मॉल चौराहा, बागसेवनिया चौराहा, नीलबड़ चौराहा, अवधपुरी चौराहा।
ये भी पढ़ें- भोपाल की समरीन की गुहार: वीजा निलंबन के बाद फंसी संकट में, बोली-छोटे बच्चों को अकेले पाकिस्तान कैसे भेज दूं?