{"_id":"6866b00e5e143d6ea50d7d03","slug":"mp-news-bhopal-s-raja-bhoj-airport-again-became-number-1-in-the-country-got-perfect-rating-from-passengers-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-1, यात्रियों से मिली परिपूर्ण रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-1, यात्रियों से मिली परिपूर्ण रेटिंग
Thu, 03 Jul 2025 10:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:00 PM IST
सार
भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट एक बार फिर देशभर में अव्वल रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा जनवरी से जून 2025 तक कराए गए कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट ने 5 में से 5.00 की परिपूर्ण रेटिंग हासिल की है। इसने देश के 62 अन्य एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाया है। यात्रियों ने साफ-सफाई, स्टाफ के व्यवहार, सुरक्षा प्रक्रिया और सुविधाओं को लेकर सबसे अधिक संतुष्टि जताई। यह लगातार दूसरी बार है जब भोपाल एयरपोर्ट को देश में सर्वोच्च स्थान मिला है।
विज्ञापन
राजाभोज एयरपोर्ट, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा भोज एयरपोर्ट ने एक बार फिर देशभर के 62 एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे (जनवरी-जून 2025) में पहला स्थान हासिल किया है। यह सर्वे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा किया गया, जिसमें यात्रियों से 30 से ज्यादा बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया।
भोपाल एयरपोर्ट को इस बार 5 में से 5.00 की परिपूर्ण रेटिंग मिली है, जो पिछले सर्वे (जुलाई-दिसंबर 2024) से 0.16 अंकों की बढ़ोतरी है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी भोपाल एयरपोर्ट देश में पहले स्थान पर रहा था।
इन बातों के लिए मिला सबसे ज्यादा सराहना
- चेक-इन स्टाफ का व्यवहार और काम करने की दक्षता
- सुरक्षा जांच की सरल और पारदर्शी प्रक्रिया
- वॉशरूम और टर्मिनल की साफ-सफाई
- खानपान सेवाओं की गुणवत्ता और सही कीमत
- यात्रियों को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधा की भावना
- स्टाफ का सहयोगात्मक और मैत्रीपूर्ण रवैया
- स्पष्ट सूचना डिस्प्ले और दिशा-निर्देश
एयरपोर्ट पर सुविधाएं लगातार हो रही हैं बेहतर
AAI ने अधिकारियों बताया कि भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को बेहतर सेवा देने के अपने संकल्प पर लगातार खरा उतर रहा है।