{"_id":"6498279f6940cdf72e09879a","slug":"mp-news-bhopal-rto-will-investigate-brokerage-rto-and-arto-removed-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल आरटीओ में 'दलाली' की होगी जांच, आरटीओ और एआरटीओ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल आरटीओ में 'दलाली' की होगी जांच, आरटीओ और एआरटीओ को हटाया
Sun, 25 Jun 2023 05:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:10 PM IST
सार
भोपाल का मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश परिवहन आयुक्त एसके झा ने दो सदस्यीय जांच दल गठित किया है। इसकी अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त (शिकायत) दिलीप सिंह तोमर करेंगे।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त ने जांच समिति गठित की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल में एआरटीओ और दलालों के बीच विवाद में भ्रष्टाचार के मामले खुल रहे हैं। ऐसे में अब एआरटीओ अनपा खान की दलालों से वसूली का पर्चा लीक होने का मामला सामने आया है। मामले में परिवहन आयुक्त ने जांच बैठा दी है। वहीं, भोपाल आरटीओ संजय तिवारी और एआरटीओ खान को हटा दिया है।
ऑनलाइन सेवा के बाद भी दलाल सक्रिय
शासन भले ही लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, गाड़ी ट्रांसफर से लेकर अन्य सभी काम की ऑनलाइन सेवा देने का दावा करें, लेकिन अभी भी परिवहन कार्यालयों में दलालों के माध्यम से ही काम जारी है। यदि किसी ने ऑनलाइन आवेदन कर भी दिया तो उसे दलालों के माध्यम से काम कराने मजबूर किया जाता है। यह व्यवस्था परिवहन कार्यालयों में लंबे समय से बनी हुई है, जो अभी तक जारी है। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी शामिल होते हैं। भोपाल में विशेष धर्म के दलालों से एआरटीओ के काम कराने के विवाद ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
एआरटी को लिखित वसूली का पर्चा उजागर
इस मामले में एआरटीओ की लिखित वसूली का पर्चा सामने आया है। इस मामले में परिवहन आयुक्त एसके झा ने रविवार को जांच बैठा दी है। वहीं, आरटीओ संजय तिवारी को परिवहन आयुक्त कैंप कार्यालय भोपाल और एआरटीओ अनपा खान का ट्रांसफर परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर कर दिया गया।
विज्ञापन
दो सदस्यीय जांच समिति गठित
भोपाल का मामला सामने आने के बाद परिवहन आयुक्त एसके झा ने दो सदस्यीय जांच दल गठित किया है। दल की अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त शिकायत दिलीप सिंह तोमर करेंगे। वहीं, सदस्य भोपाल संभागीय उप परिवहन आयुक्त अरुण सिंह को बनाया गया। यह समिति 10 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट आयुक्त को प्रस्तुत करेगी। साथ ही जिला एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में सुधार के लिए अपनी अनुशंसा भी देगी।
कुछ दिन पहले हुआ था आरटीओ में हंगामा
भोपाल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को एजेंटों ने जमकर हंगामा मचाया था। दो दर्जन एजेंटों ने एआरटीओ अनपा खान पर धर्म विशेष के एजेंटों का ही कार्य करने का आरोप लगाया था। इन एजेंटों ने आरटीओ संजय तिवारी को लिखित शिकायत में कहा था कि अनपा खान धर्म विशेष के एजेंटों के ही कार्य करती हैं, बाकी एजेंटों को परेशान करती हैं। वहीं, अनपा खान ने बिलखिरिया थाने को दिए आवेदन में कहा था कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। हमारे कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल है। इसे बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।