फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal Police will write a letter to e-commerce companies, strict on online sale of carbide guns

MP News: भोपाल पुलिस ई-कॉमर्स कंपनियों को लिखेगी पत्र, कार्बाइड गनों की ऑनलाइन बिक्री पर सख्ती

Sat, 25 Oct 2025 05:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 25 Oct 2025 05:32 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने कार्बाइड गनों की अवैध बिक्री और उपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र भेजकर ऑनलाइन बिक्री रोकने का निर्देश देने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑनलाइन साइटों में अभी भी यह गन देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
MP News: Bhopal Police will write a letter to e-commerce companies, strict on online sale of carbide guns
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल पुलिस ने कार्बाइड गनों की अवैध बिक्री और उपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में 170 से अधिक बच्चों की आंखों की रोशनी जाने के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस ने इस खतरनाक गन की ऑनलाइन बिक्री पर भी लगाम लगाने का फैसला किया है। दरअसल मार्केट में तो जिला प्रशासन और पुलिस ने रोक लगा दी लेकिन,ऑनलाइन साइटों में अभी भी यह गन देखने को मिल रही है।
विज्ञापन



शहर में जगह-जगह कार्बाईड गन की जांच
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि शहर में जगह-जगह कार्बाईड गन की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट पर यह गन उपलब्ध है। इन कार्बाइड गनों की बिक्री रोकने के लिए प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन खतरनाक गनों की ऑनलाइन बिक्री न हो और ये किसी भी रूप में भोपाल के लोगों तक न पहुंचे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-जहरीली दवा से 26 बच्चों की मौत पर दिग्विजय सिंह का हमला, कहा- यह हत्या से कम नहीं, CBI जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाइयां
भोपाल में अब तक कार्बाइड गन से जुड़े पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 74 कार्बाइड गन और करीब 11.5 किलो विस्फोटक जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। निशातपुरा पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मोहम्मद ताहा अहमद (27) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 10 किलो विस्फोटक बरामद किया। बागसेवनिया पुलिस ने भय्यू चौहान (25) को गिरफ्तार किया, उसके पास से 42 कार्बाइड गन, 29 लाइटर और 1.15 किलो विस्फोटक बरामद हुए। एमपीनगर पुलिस ने भवानी पवार को अवैध गन बेचते हुए पकड़ा और उसके पास से 12 कार्बाइड गन जब्त कीं।नजीराबाद पुलिस ने सोनू सेन पर केस दर्ज किया और उसके पास से 19 गन बरामद कीं।पिपलानी पुलिस ने जंबूरी मैदान में दबिश देकर 5 कार्बाइड गन जब्त कीं, आरोपित फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-MPT में 80 लाख की खरीदी घोटाला, क्षेत्रीय प्रबंधक और इकाई प्रभारी निलंबित,MD बोले-कंपनी पर करेंगे FIR

नियमों का उल्लंघन वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस तरह के खतरनाक उपकरण की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्बाइड गन कैल्शियम कार्बाइड और पानी के रासायनिक मिश्रण से बनती है। यह दिखने में खिलौने जैसी होती है, लेकिन इसका विस्फोटक प्रभाव बेहद खतरनाक होता है। बच्चों द्वारा इसका इस्तेमाल कई हादसों का कारण बन चुका है, जिसमें 150 से अधिक बच्चों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed