{"_id":"68d1774d61d7f3a37907f871","slug":"mp-news-bhopal-pet-dog-and-cat-because-of-husband-wife-relationship-crack-couple-filed-for-divorce-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में पालतू कुत्ते और बिल्ली की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार,दंपती ने तलाक के लिए दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में पालतू कुत्ते और बिल्ली की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार,दंपती ने तलाक के लिए दी अर्जी
Mon, 22 Sep 2025 09:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:50 PM IST
सार
भोपाल में पति-पत्नी के बीच पालतू कुत्ते और बिल्ली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक तक पहुंच गया। फिलहाल काउंसलिंग चल रही है और परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
कोर्ट आदेश (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद की जड़ पालतू जानवर बन गए। दोनों में पालतू कुत्ते और बिल्ली की वजह से आपसी अनबन इस हद तक बढ़ गई कि मामला अब तलाक तक पहुंच गया है। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग चल रही है और परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा है।
यह दंपती दिसंबर 2024 में विवाह बंधन में बंधा था। पति भोपाल का रहने वाला है, जबकि पत्नी उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है और वर्तमान में भोपाल में कार्यरत है। दोनों को जानवरों से गहरा लगाव है, लेकिन यही प्रेम अब उनके रिश्ते में दूरी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में गाड़ियों की खरीदी बढ़ी, जीएसटी दरों में कटौती का असर, पहले दिन ही शोरूम में लगी भीड़
पत्नी का कहना है कि उसके पति के पालतू कुत्ते उसकी बिल्ली को बार-बार परेशान करते हैं और उस पर हमला कर चुके हैं। वहीं, पति का तर्क है कि शादी से पहले यह तय हुआ था कि पत्नी अपने सभी पालतू जानवर साथ नहीं लाएगी। इसके बावजूद वह अपनी बिल्ली को मायके से ले आई, जो अब घर की मछलियों के आसपास मंडराती रहती है और नई समस्या खड़ी कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया भुगतान, बोले- बचत उत्सव है जीएसटी- 2.0
पत्नी बिल्ली छोड़ने को राजी नहीं
दोनों परिवार इस रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। काउंसलर का कहना है कि पति-पत्नी को कई बार समझाया गया है, लेकिन पत्नी अपनी बिल्ली छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और प्रयास किया जा रहा है कि मामला तलाक तक न पहुंचे।