फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhoomi Pujan of 8 new stations of Bhopal Metro, CM Dr. Mohan Yadav distributed appointment letters to

MP News: भोपाल मेट्रो के 8 नए स्टेशनों का भूमिपूजन, CM डॉ. मोहन यादव ने 8837 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे

Tue, 05 Mar 2024 08:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Mar 2024 08:18 PM IST
सार

कार्यक्रम में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही 334 पुलों के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। 

विज्ञापन
MP News: Bhoomi Pujan of 8 new stations of Bhopal Metro, CM Dr. Mohan Yadav distributed appointment letters to
सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 21 विभागों के 8837 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इसमें उन्होंने प्रतीक स्वरूप 17 नियुक्ति पत्र मंच पर ही प्रदान किए। भोपाल मेट्रो के दूसरे चरण के लिए आठ स्टेशनों के निर्माण का भूमिपूजन भी किया। नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही 334 पुलों के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटवारी परीक्षा देने वाले युवाओं का संघर्ष बड़ा है। जांच के नाम पर युवाओं को रोकना भाजपा को मंजूर नहीं है। यदि गलत हुआ तो कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि अब इनका जीवन नए सिरे से आगे बढ़ रहा है। इससे बड़ी क्या बात होगी। उन्होंने कहा कि हम एक सप्ताह में 15 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने वाले हैं। यह एक लघु कुंभ की तरह है, जिसमें अलग-अलग तरह के हितग्राहियों, शासकीय सेवकों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना  
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष किया। कांग्रेस ने इस पुण्य काम में भी रोड़ा अटकाया। कांग्रेस नेताओं ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्यौता ठकुराया। यह हमारे आस्था केंद्र प्रभु श्रीराम का अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता इस अपमान को कभी नहीं सहेगी। जनता आने वाले समय में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में दिए गए नियुक्ति पत्र 
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, आयुष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास एवं आवास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास, लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर और जनजातीय कार्य विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इंदौर-भोपाल के बाद प्रदेश के अन्य नगरों में मेट्रो की योजना
भोपाल मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए ऑरेंज लाइन कॉरिडोर के आठ स्टेशनों का भूमिपूजन बटन दबा कर किया एवं प्रोजेक्ट का डिजिटल अनावरण किया। सुभाष नगर से करोंद नगर तक 8.77 किमी लाइन बिछाने में 1540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 3.39 किमी रूट भूमिगत होगा। इसमें दो मेट्रो स्टेशन रहेंगे। इसमें 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद पर बनेंगे। इसे तीन साल में पूरा करने का समय तय किया गया है। इस पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, 3.39 किमी में दो भूमिगज मेट्रो स्टेशन बनाएं जाएंगे। इस पर करीब 890 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था कि जब मेट्रो ट्रेन प्रदेशवासियों के लिए एक स्वप्न थी। भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी मेट्रो रेल लाइन के निर्माण की योजना है। 

स्वच्छता अभियान में पूरा देश उदाहरण स्थापित कर रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में राष्ट्रवासियों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी का आव्हान किया था। पूरा देश स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगरों, कस्बों और ग्रामों में उदाहरण स्थापित कर रहा है। मध्यप्रदेश को स्वच्छता क्षेत्र में अग्रणी होने का सौभाग्य मिला है। जहां इंदौर शहर सातवीं बार स्वच्छतम शहर के रूप में चुना गया, वहीं, भोपाल श्रेष्ठ स्वच्छ राजधानी मानी गई है। भोपाल देश में भी पांचवें क्रम पर स्वच्छ शहर है। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत निकायों को बधाई देते हुए भविष्य में भी स्वच्छता क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने की अपेक्षा की।

जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका : विजयवर्गीय
नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शहरों में नागरिक सर्वाधिक अपेक्षाएं पार्षदों से करते हैं, यह स्वाभाविक भी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर और प्रदेश के अन्य नगरों को अच्छे कार्य के लिए भारत सरकार ने चयनित किया। इसके साथ ही जोनल अवॉर्ड के अंतर्गत विभिन्न निकायों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इन निकायों को मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता पुरस्कारों में देश में स्वच्छतम शहर इंदौर के महापौर पुष्य मित्र भार्गव को पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही श्रेष्ठ स्वच्छ राजधानी का पुरस्कार में भोपाल की महापौर मालती राय ने ग्रहण किया। इसके अलावा स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चयनित निकायों उज्जैन, सौंसर, मुंगावली, नौरोजाबाद, अमरकंटक, बुधनी, बदनावर, विदिशा, शाजापुर और खंडवा निकायों के पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रदेश के कुल 47 नगरीय निकाय, 4 संभाग, 3 जिलों, राज्य के रूप में मध्यप्रदेश और एक एसबीएम टीम सहित कुल 65 अवॉर्ड प्रदान किए गए।


सिटी ब्यूटी कॉम्पटीशन में भी बांटे पुरस्कार 
केन्द्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं सिटी ब्यूटी कॉम्पटीशन के विभिन्न घटकों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले नगरीय निकायों से आयुक्त, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वच्छता नोडल, सफाई मित्र, फ्रंटलाइन वर्कर आदि सहभागी बने। बता दें गत माह आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के परिणामों की घोषणा की थी। इसमें प्रदेश के नगरीय निकायों एवं प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं सिटी ब्यूटी कॉम्पटीशन में विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed