फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhargava refuses to fight for supremacy among Sagar's ministers, CM targets Congress

MP News: सागर के मंत्रियों में वर्चस्व की लड़ाई से भार्गव का इंकार, सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Wed, 24 May 2023 08:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 May 2023 08:53 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल भार्गव ने पूरे मामले के बाद एक वीडियो के माध्यम से बयान जारी किया। भार्गव ने एक मुट्ठी की तरह एक होने की बात कही है।

विज्ञापन
MP News: Bhargava refuses to fight for supremacy among Sagar's ministers, CM targets Congress
सीएम शिवराज और मंत्री भूपेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के पूर्व नाराज और असंतुष्ट नेताओं की मनाने की कवायद के बीच भाजपा में सागर के मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को लेकर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत अन्य विधायक लामबंद हो गए। इसकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत भी की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले के सार्वजनिक होने के बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने घटनाक्रम को भ्रामक बता कर मुट्ठी की तरह एक होने की बात कही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सागर जिले में मंत्रियों की वर्चस्व को लेकर लड़ाई है, जो लंबे समय से चल रही है। अब यह सामने आ रही है। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। 
विज्ञापन


सागर के रहली से विधायक और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव और सुरखी से विधायक गोविंद सिंह, सागर से विधायक शैलेंद्र जैन और नरवलिया से विधायक प्रदीप लारिया के लामबंद होकर खुरई से विधायक और मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत करने का मामला सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को भूपेंद्र सिंह पर विरोधियों को संरक्षण देने और उनकी जानबूझकर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब इस मामले में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मंत्री भार्गव ने इसे झूठा बताया है। 
विज्ञापन


सागर में दबदबा बढ़ा रहे भूपेंद्र सिंह
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह खुरई के बाद सागर जिले में अपना दबदबा बढ़ा रहे हैं। इससे ही बाकी नेता नाराज हैं। विधायकों के क्षेत्र में उनकी मर्जी के बिना काम नहीं हो रहे हैं। वहीं, मंत्री गोविंद सिंह के विरोधी भाजपा से निष्कासित एक नेता को भूपेंद्र सिंह का संरक्षण देने देने का आरोप है। यही वजह है कि ये नेता भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लामबंद हुए हैं। इस मामले में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव बोले- भ्रामक प्रचार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल भार्गव ने पूरे मामले के बाद एक वीडियो के माध्यम से बयान जारी किया। भार्गव ने कहा कि हमारी प्रदेश के मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से संगठन के विषयों और आकांक्षी विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई थी। मुझे जानकारी मिली कि उसको भ्रामक रूप से प्रचारित किया गया है। उन सभी से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्थापक सदस्य हूं। 1980 से विपक्ष में रहते हुए भी विधायक रहा। अभी सरकार में मंत्री हूं। लेकिन 43 वर्षों में मैंने एक बच्चे की तरह एक मां की तरह भारतीय जनता पार्टी को पुष्पित पल्लवित किया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, मंत्री हम सब एक हैं। हमारी यह सौगंध है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाएंगे। विधानसभा चुनाव में एक तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार में आएंगे। 

कांग्रेस ने वीडी शर्मा को कहा नफरती चिंटू 
वहीं, सागर के मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई के मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए उनके  खिलाफ मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने लिखा कि भाजपा की कलह खुलकर सामने आई। भाजपा के दो मंत्री प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह शिवराज के सामने गिड़गिड़ाए, मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरोध में इस्तीफे की तैयारी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, 'शिवराज जी नफरती चिंटू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का नतीजा देखा? 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार  
वहीं, कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज फिर स्तरहीन राजनीति का उदाहरण दिया है। जिसमें उन्होंने एक ट्वीट के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। वीडी शर्मा भाजपा के समर्थ और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके परिश्रम और कुशल नेतृत्व से भजपा मध्य प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमारा संगठन श्रेष्ठ है।  


कांग्रेस के झूठ को करें उजागर 
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ की बैठक ली। वीडी शर्मा ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस आज अप्रसांगिक हो चुकी है। वैचारिक धरातल पर शून्य हो चुकी है। इसलिए अब वह किसी भी तरह से सत्ता चाहती है। इसके लिए झूठ और फरेब का सहारा लेने से भी हिचकते नहीं है। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने विश्लेषण और तर्कों के माध्यम से कांग्रेस के इस झूठ को जनता के सामने उजागर करें। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया के झूठ के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत से अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज कराकर जनता के सामने लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed