फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: At the conclusion of the three-day Shilp Gram Mahotsav, the Governor said that tribal art is our prec

MP News:तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन पर राज्यपाल बोले- जनजातीय कला हमारी अनमोल धरोहर

Mon, 12 May 2025 07:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 May 2025 07:48 AM IST
सार

भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय कला और शिल्प को देश की लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

विज्ञापन
MP News: At the conclusion of the three-day Shilp Gram Mahotsav, the Governor said that tribal art is our prec
राज्यपाल मंगू भाई पटेल सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय कला, शिल्प को लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर है, जिसे संरक्षित करना और प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन समारोह में जनजातीय समुदाय की कला और संस्कृति के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय ने सदियों से खान-पान, लोक कलाएं, शिल्प, वस्त्र, आभूषण, उपकरण और चिकित्सा पद्धतियों के रूप में हमारी अनमोल धरोहर को संरक्षित किया है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समुदाय के विकास और खुशहाली के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों के सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर को उठाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे में सुधार और आजीविका के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी के उन्मूलन के लिए भी सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजाति समुदाय की आनुवंशिक बीमारी सिकल सेल को वर्ष 2047 तक समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने समुदाय से आग्रह किया कि वे इस दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दें। राज्यपाल ने जनजातीय समुदाय के गौरव रानी दुर्गावती और बिरसा मुंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि समुदाय को उनके गौरव से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने शिक्षा को प्रगति की पहली सीढ़ी बताते हुए संतान को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की।
विज्ञापन


जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश ने जनजातीय कला-शिल्प, संस्कृति-सभ्यता, रीति-रिवाज और मान्यताओं-परंपराओं के संरक्षण और भावी पीढ़ी में हस्तांतरण की सार्थक पहल की है। शीघ्र ही हरसूद में 100 सीटर बालिका-बालक प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समुदाय के शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमन शुक्ला ने महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा को डिजाइन का साथ मिलता है तो वह आजीविका और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन जाता है। महोत्सव के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जनजातीय कलाकारों को तकनीकी ज्ञान देने के साथ ही जनजातीय शिल्प, कौशल व्यंजन परंपरा की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed