MP News: सीएम शिवराज का ऐलान- प्रदेश में शुरू होगी लाडली बहना योजना, महिलाओं को हर मिलेंगे एक हजार रुपए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी। अब लाडली बहना योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी जो गरीब बहने हैं। निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं। कोई भी जाति की हो। पंथ की हों।
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी। अब लाडली बहना योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी जो गरीब बहने हैं। निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं। कोई भी जाति की हो। पंथ की हों। बहने तो बहने है। जो सामान्य वर्ग की हों। पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति, जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। ऐसी बहनों को अब एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। साल में 12 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हर पात्र परिवार की बहन के खाते में हर माह एक हजार रुपए डालें जाएंगे। ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्कत हो सकें। इस योजना पर पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च होने का अनुमान हैं।
अब लाड़ली बहना योजना...
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 28, 2023
नर्मदा जयंती पर बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को ₹1000/माह यानी हर साल ₹12 हजार दिए जाएंगे। pic.twitter.com/a8l3J106pW
जैत के गौरव दिवस में भी शामिल हुए
इससे पहले सीएम शिवराज ग्राम जैत के गौरव दिवस और नर्मदा जयंती महोत्सव 2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि ग्राम जैत में अत्याधुनिक कंपोजिट पंचायत भवन का निर्माण होगा। जिसमें पंचायत के कक्ष के अतिरिक्त स्व-सहायता समूह के बैठने के लिए हॉल भी होगा। हाईस्कूल के पास खेल के लिए स्टेडियम बनेगा। अधूरी धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
'नर्मदा जयंती महोत्सव 2023' #Narmadapuram #नर्मदापुरम_गौरव_दिवस #NarmadaJayanti https://t.co/grueTGHl4V
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 28, 2023
