फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Amit Shah will come to Kamal Nath's stronghold tomorrow, keeping an eye on tribal vote bank

MP News: कमलनाथ के गढ़ में कल आएंगे अमित शाह, आदिवासी वोटबैंक पर नजर

Fri, 24 Mar 2023 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Mar 2023 09:17 PM IST
सार

अमित शाह आंचलकुंड दादा दरबार में पूजा करेंगे। दरअसल आदिवासियों में दादा दरबार की बहुत आस्था है। यह क्षेत्र अमरवाड़ा में आता है। इस विधानसभा  क्षेत्र से पिछले चुनाव में नकुलनाथ ने बड़ी लीड ली थी। जिसमें से 19 हजार वोट की बढ़त हर्रई ब्लॉक से थी।

विज्ञापन
MP News: Amit Shah will come to Kamal Nath's stronghold tomorrow, keeping an eye on tribal vote bank
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गढ़ के गढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को आएंगे। शाह दोपहर 2.10 बजे छिंदवाड़ा के ग्राम पंचायत आंचलकुंड तहसील हर्रई पहुंचेंगे। इसके बाद आंचलकुंड दादा दरबार में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 3.10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.25 बजे लालबाग रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे शाह नागपुर रवाना होंगे। बता दें इससे पहले शाह पिछले चुनाव में पांढुर्ना में आमसभा को संबोधित करने आ चुके है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के पास है छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी 160 सीटों पर फोकस कर रखा है। इन सीटों को जीतने की केंद्रीय नेतृत्व ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा छिंदवाड़ा सीट ही हारी है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 2024 चुनाव के लिए अभी से सक्रियता बढ़ा दी है।  
विज्ञापन

 
यह है आंचलकुंड दरबार का सियासी गणित
पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने 37 हजार 500 वोट से बीजेपी के नत्थन शाह कवरेती को हराया था। अमित शाह अपने दौरे पर हर्रई ब्लॉक के आंचलकुंड दादा दरबार में पूजा करेंगे। दरअसल आदिवासियों में दादा दरबार की बहुत आस्था है। यह क्षेत्र अमरवाड़ा में आता है। इस विधानसभा  क्षेत्र से पिछले चुनाव में नकुलनाथ ने बड़ी लीड ली थी। जिसमें से 19 हजार वोट की बढ़त हर्रई ब्लॉक से थी। यहां पर गोडवाड़ा पार्टी का का भी प्रभाव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आठ लाख से ज्यादा आदिवासी वोटर
छिंदवाड़ा में आठ लाख से ज्यादा आदिवासी वोटर है, जिन्हें साधने का पूरा प्रयास भाजपा कर रही है। अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और पांढुर्ना की सीटें अजजा के लिए आरक्षित हैं। यहां कांग्रेस का कब्जा है। जिले की सभी सातों सीटों पर अभी कांग्रेस विधायक जीते हैं। शाह के दौरे के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में क्या परिवर्तन आता है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन अमित शाह के दौरे को लेकर छिंदवाड़ा की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed