फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Crop insurance amount will come in farmers' accounts tomorrow, Shivraj said- Public awareness

मध्यप्रदेश: किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि, शिवराज बोले-स्वदेशी संकल्प के साथ जन जागरण अभियान

Sun, 10 Aug 2025 02:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Aug 2025 02:05 PM IST
सार


औबेदुल्लागंज में आयोजित ब्रह्मा परियोजना कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख, स्वदेशी को बढ़ावा और किसानों के हितों की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल आतंकवाद का खात्मा हुआ है बल्कि देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Crop insurance amount will come in farmers' accounts tomorrow, Shivraj said- Public awareness
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षांत्री राजनाथ सिंह पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को दुनिया के दूसरे छोर तक खोजकर मारेंगे। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना ने पराक्रम दिखाया और आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। हमने आतंकियों को निशाना बनाया, इसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को नहीं मारा। हमारी सेनाओं ने दो दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान खुद हाथ जोड़कर भारत के पास आया। भारत के पास युद्ध विराम के लिए कोई दूसरा नहीं आया है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है। हमें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर गर्व है। आपके नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


आपके नेतृत्व में उमरिया वालों को रेलवे कोच निर्माण की सौगात मिल रही है। पटवा जी के नेतृत्व में बने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में आज 700 से अधिक फैक्ट्रियां हैं। इस क्षेत्र से 20 हजार करोड़ एक्सपोर्ट है। अब ब्रह्मा परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भी आभारी हैं। यह क्षेत्र का देश का अलग औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।  इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अटलजी, सुषमा जी, पटवा जी ने भी किया है। हम इस क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।  प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी ही अपनाएं। 144 करोड़ देशवासी अपने घर में बना सामान खरीदने लगेंगे तो इसी को देश के लिए जीना कहते हैं।  उन्होंने जनता से संकल्प लेने का आग्रह किया कि "हम भारत में बनी चीज ही खरीदेंगे, स्वदेशी को अपनाएंगे और इसे जनजागरण आंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव, स्वतंत्रता दिवस और दीपावली जैसे पर्व भी स्वदेशी मंत्र के साथ मनाए जाएं, यही सच्चा देशभक्ति का परिचायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सभी प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े हैं। संकल्प लें कि भारत में बनी चीजें ही खरीदेंगे। आने वाले समय में स्वदेशी के लिए जन जागरण आंदोलन शुरू करेंगे। स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव, दिवाली भी स्वदेशी के साथ मनाएंगे। सोमवार को मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में फसल बीमा के 1156 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed