फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AAP inaugurates new state office, Rani Agarwal said – broom will run in the state in the upcoming ele

MP News: आप ने नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया, रानी अग्रवाल बोली- आगामी चुनाव में प्रदेश में चलेगी झाड़ू

Sat, 22 Apr 2023 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है और हम जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
MP News: AAP inaugurates new state office, Rani Agarwal said – broom will run in the state in the upcoming ele
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भी संक्रिय हो गई है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने शनिवार को परशुराम जयंती पर भोपाल में पार्टी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रानी अग्रवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में झाड़ू चलेंगी।
विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी ने अरेरा कॉलोनी में नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। E-4 में बने नए कार्यालय का उद्घाटन पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कर और फीता काटकर किया गया। नए कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि जब परिवार बढ़ता है तो बड़े घर की जरूरत पड़ती है,ठीक उसी तरह आम आदमी पार्टी में सदस्य बढ़े हैं और इसलिए नए ऑफिस की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन

 
रानी अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती की शुभकामनाएं और ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलेगी और मध्य प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का सफाया होगा। रानी अग्रवाल ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस को देख चुकी है और झूठ की राजनीति से तंग आ गई है। मध्य प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है और हम जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। अब सूबे में झूठ की राजनीति और नहीं चलने वाली,जनता सब जान चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed