फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A woman gave birth to four children simultaneously in a hospital in Bhopal, even the doctors were sur

MP News: भोपाल के अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Thu, 10 Apr 2025 02:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Apr 2025 02:52 PM IST
सार

भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। पहली बार अस्पताल के इतिहास में ऐसा हुआ है, जहां दो बेटे और दो बेटियों ने एक साथ जन्म लिया है। समय से पहले ऑपरेशन कराकर इन बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया गया है और अब ICU में उनकी खास देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: A woman gave birth to four children simultaneously in a hospital in Bhopal, even the doctors were sur
काटजू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ लोगों को बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों को भी चौंका दिया है। शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह मामला उनके लिए अभूतपूर्व है, क्योंकि इस अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले, पिछले वर्ष एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन इस बार की घटना इससे भी ज्यादा खास और जटिल मानी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: पीएम के आनंदपुर धाम दौरे से पहले सुरक्षा सख्त, 1930 से सक्रिय ट्रस्ट बना सामाजिक सरोकारों का केंद्र

विज्ञापन

डॉक्टरों ने जानकारी दी कि महिला की डिलीवरी गर्भावस्था के सातवें महीने में की गई, जो कि समय से पहले है। ऑपरेशन के जरिए चारों शिशुओं को सुरक्षित जन्म दिलाया गया। सभी नवजात शिशुओं का वजन 800 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच है, जो सामान्य वजन से कम है। इसी कारण, फिलहाल उन्हें ICU में विशेष निगरानी में रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में बच्चों की हालत में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News  : भोपाल में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक आरिफ मसूद की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed